Categories: CricketNews

मैं अभी अगले 12 साल तक खेल सकता हूं – अहमद शहजाद

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज़ अहमद शहजाद जिन्होंने साल 2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला कदम रखा था ने अभी तक अपने करियर में अधिक कुछ हासिल नहीं कर सके लेकिन उनके नाम पर कुछ अहम रिकॉर्ड जरुर दर्ज हैं, जिसमें पाकिस्तान की तरफ से टी20 में पहला शतक लगाने वाले खिलाड़ी होने के साथ तीनों ही फार्मेट में शतक लगाने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज़ भी हैं।

28 साल के लाहौर में जन्म लेने वाले अहमद शहजाद ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले साल हुई टी20 सीरीज़ में पाकिस्तान की टीम में वापसी की थी, लेकिन वह उस सीरीज़ में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके जिस कारण उन्हें टीम से फिर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अपने अजीबोगरीब बयान और रवैये के बावजूद शहजाद को भरोसा है, कि वह टीम में फिर से वापसी करने में कामयाब हो सकेंगे।

शहजाह ने अपने भविष्य को लेकर बयान दिया कि वह पाकिस्तान की टीम में वापसी करने में कामयाब रहेंगे, क्योंकि उन्होंने अपने करियर में गलतियों से काफी कुछ सीखा है, जिसके बाद उन्हें पता है, कि किस तरह टीम में फिर से अपनी जगह को बनाया जा सकेगा। इसके अलावा शहजाद को भरोसा है, कि वह अगले 12 साल तक क्रिकेट खेल सकते हैं।

पिछले 2 सालों में काफी कुछ सीखा है

अहमद शहजाद ने जो बयान दिया उसमें उन्होंने कहा कि, मेरे लिए पिछले 2 साल काफी कठिन बीते हैं, लेकिन उससे मैने काफी कुछ सीखा है, जो मेरे आने वाले भविष्य में फायदेमंद हो सकता है। अपनी फिटनेस और स्किल्स को देखते हुए मैं साफ तौर पर कह सकता हूं अगले 12 साल तक मैं पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेल सकता हूं। वहीं फील्ड के बाहर मेरी आलोचना को लेकर मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं मैं, उस समय काफी युवा था।

अभी तक मोहम्मद शहजाद ने 81 वनडे मैचो में 2605 रन बनाने के अलावा 13 टेस्ट में 982 रन बनाये हैं, वहीं 59 टी20 मैचो में उनके नाम पर 1471 रन है, इसके अलावा तीनों ही फार्मेट में शहजाद के नाम पर कुल 10 शतक दर्ज हैं। अपने प्रदर्शन को लेकर भी शहजाद ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में वह उम्मीदों के अनुसार अभी तक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।

वहीं अपने बयान में शहजाद ने आगे कहा कि, शुरु के दिनों में मैं अपने खेल को लेकर उतना गंभीर नहीं था, जिसका मुझे खामियाजा उठाना पड़ा खास करके वनडे क्रिकेट लेकिन अब मैने उन सभी बातों को पीछे छोड़ते हुए अपने करियर पर पूरी तरह से ध्यान लगाने का फैसला किया है। पाकिस्तान के इस खिलाड़ी को ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव पाये जाने के बाद पीसीबी ने शहजाद को 4 महिने के बैन की सजा भी दी थी।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago