अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने जब से टेस्ट क्रिकेट को 4 दिन के करने के अपने विचार को सबके सामने रखा है, उसके बाद से इसको लेकर हर कहीं से विरोध के स्वर मुखर तौर पर देखा जा सकता है। आईसीसी अगली टेस्ट चैंपियनशिप साल 2023 के लिए टेस्ट क्रिकेट को 4 दिन का करने का विचार कर रहा है, लेकिन कई पूर्व के साथ वर्तमान खिलाड़ियों ने भी इसको लेकर अपना विरोध दर्ज करवाया है।
आईसीसी ने साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के अलावा इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच में हुए चार दिनी टेस्ट मैच का उदाहरण सभी के सामने रखा, लेकिन इन मैचों में सबसे बड़ा अंतर विरोधी टीम का उस स्तर का ना होना था, जिस कारण ये टेस्ट मैच 4 दिन के अंदर खत्म हो गए। जहां आईसीसी ने अपने इस विचार के पीछे कारण बताया कि इससे वह इस फार्मेट को बचाने के साथ फैंस को अधिक से अधिक मैदान में लाना चाहती है, लेकिन सभी को उसका ये विचार पसंद नहीं आ रहा है।
मेरे लिए 5 दिन का टेस्ट मैच काफी महत्तवपूर्ण हैं
भारतीय टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज़ गौतम गंभीर ने अब आईसीसी के इस चार दिनी टेस्ट मैच को लेकर अपने विचार रखते हुए कहा कि, मैं इस विचार को लेकर सिर्फ इतना ही कह सकता हूं कि यह पूरी तरह से बकवास है और इसको यहीं पर खत्म कर देना चाहिए, क्योंकि इससे ड्रा होने वाले मैचो की संख्या काफी बढ़ जायेगी, साथ ही स्पिन गेंदबाज़ो के लिए मैच में किसी तरह की कोई मदद मिलते नहीं देखी जायेगी, जिससे यह फार्मेट ही पूरी तरह से खत्म हो जायेगा।
वहीं आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट को जिंदा रखने के लिए पहले ही डे-नाइट टेस्ट कराने की अनुमती दे रखी थी, जिसमें कई टीमें खेल चुकी थी, लेकिन भारतीय टीम ने साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में अपना पहले दिन-रात्री टेस्ट मैच खेला और गंभीर ने इसको लेकर कहा कि, यह कदम अच्छा क्योंकि इससे अधिक से अधिक फैंस स्टेडियम में मैच देखने के लिए आय़ेंगे।
गौतम गंभीर ने अपने बयान में कहा कि, कुछ लोगों को लगता है, कि डे-नाइट टेस्ट क्रिकेट भविष्य है, तो वहीं कुछ लोग समझते हैं, कि यदि अच्छे खिलाड़ी इस फार्मेट का हिस्सा रहेंगे तो फैंस अपने आप स्टेडियम में खिंचे चले आयेंगे। मुझे भी लगता है, कि क्रिकेट को एक बेहतर मार्केटिंग की जरुरत है, जिससे इसे ग्लोबल स्तर पर पहुंचाया जा सके।
इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली भी श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 3 मैचो की टी20 सीरीज़ से पहले हुई प्रेस कॉंफ्रेंस में चार दिनी टेस्ट मैच को लेकर पूछे गए सवाल पर साफ तौर पर कह चुके हैं, कि वह इसके पूरी तरह से विरोध में क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में जितने बदलाव करने थे, वह आप कर चुके और अब आप इसके दिन कम नहीं कर सकते क्योंकि इससे यह फार्मेट ही पूरी तरह से खत्म हो जायेगा।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…