इंग्लैंड में होने वाले विश्वकप की तैयारिया जोरों शोरों से चल रहीं हैं. जहाँ भारत ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है वहीं धीरे-धीरे बाकी देश भी अपनी टीमों का ऐलान कर रहें हैं. आपको बता दे कि यह विश्वकप 30 मई से 14 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में खेले जाएंगे.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है, बांग्लादेश टीम की कमान मशरफे मुर्ताजा को दी गई है, वहीं ऑलराउंडर शाकिब अल हसन उप-कप्तान की भूमिका निभाते नजर आंएगे. बांग्लादेश वर्ल्ड कप के अपने सफर का आगाज साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 जून को लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर करेगी.
विश्व कप 2019 के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम की कमान इयॉन मॉर्गन को दी गई है. टीम में जॉस बटलर के अलावा दूसरे विकेटकीपर के तौर पर जॉनी बेयरस्टो को मौका दिया गया है. क्रिकेट विश्वकप का पहला मैच इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. इंग्लैंड की टीम 30 जून को भारत के साथ भिड़ेगी. विश्व कप के लीग राउंड में इंग्लैंड का आखिरी मुकाबला 3 जुलाई को न्यूजीलैंड के साथ होगा.
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर वर्ल्ड कप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे. वे वर्ल्ड कप के लिए घोषित की गई ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं. हालांकि, उनकी वापसी के कारण पीटर हैंड्सकॉम्ब और जोश हेजलवुड का इस बार वर्ल्ड कप खेलना का सपना टूट गया है
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने वर्ल्ड कप 2019 से पहले एक अजब फैसला लिया है. नेशनल सलेक्टर्स ने एक ऐसे खिलाड़ी को वर्ल्ड कप टीम की कमान सौंपने का फैसला किया है, जिसने अपना आखिरी वनडे साल 2015 के वर्ल्ड कप में खेला था. दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दिमुथ करुणारत्ने को वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया है.
साल 2015 में आखिरी वनडे और फरवरी 2019 में आखिरी टेस्ट खेलने वाले दिमुथ करुणारत्ने ने केवल 17 वनडे मैच खेले हैं इन 17 वनडे मैचों में दिमुथ करुणारत्ने ने केवल 190 रन बनाए हैं. बावजूद इसके दिमुथ करुणारत्ने को आइसीसी के सबसे बड़े टूर्नामेंट की कमान सौंपी गई है.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…