क्रिकेट का सबसे छोटा फार्मेट टी20 जिसमें गेंदबाजो के लिए अधिक कुछ करने को नहीं होता है, क्योंकि उन्हें अपने 4 ओवरों में कम से कम रन देने के साथ विकेट भी हासिल करने होते हैं, जो बेहद ही मुश्किल भरा काम होता है। टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजो की सोच हमेशा पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलने की होती है, जिस कारण उन्हें रोक पाना किसी भी गेंदबाज के लिए कभी आसान काम नहीं रहा है।
इन सबके बावजूद बदलते प्रारुप को देखते हुए गेंदबाजो ने भी कई तरह से बदलाव किया है, जिसमें उन्होंने धीमी गति की यॉर्कर से लेकर अलग-अलग तरह से बल्लेबाजो को रोकने का काम करना शुरु कर दिया। जिसके बाद हम आपको आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में सबसे बेस्ट इकॉनमी रेट के साथ गेंदबाजी करने वाले बॉलर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
5 – डेनियल विटोरी (5.84 का इकॉनमी रेट)
न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान दिग्गज बायें हाथ के ऑफ स्पिनर खिलाड़ी डेनियल विटोरी का तीनों ही फार्मेट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है और टी20 फार्मेट में बल्लेबाजो को उनकी गेंदो पर बड़ा शॉट खेलने में हमेशा तकलीफ में देखा गया है। डेनियल विटोरी ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में कुल 17 मैच खेले हैं, जिसमें 19.60 के इकॉनमी रेट के साथ जहां उन्होंने 20 विकेट हासिल किए तो वहीं उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 5.84 का रहा है।
4 – हामिद हसन (5.62 का इकॉनमी रेट)
अफगानिस्तान टीम के मध्यम गति के तेज गेंदबाज हामिद हसन ने अपनी टीम के लिए टी20 वर्ल्डकप में शानदार प्रदर्शन किया है। हामिद हसन ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में 6 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 16.29 के औसत से 7 विकेट हासिल किए तो वहीं हामिद का इकॉनमी रेट सिर्फ 5.62 रहा है।
3 – शॉन टेट (5.60 का इकॉनमी रेट)
ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट जो हमेशा अपनी तेज गति की गेंदो के लिए अधिक पहचाने गए हैं, जिससे बल्लेबाजो को उनकी गति की वजह से शॉट खेलने में हमेशा तकलीफ में देखा गया है। शॉन टेट ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में 7 मैच खेले हैं, जिसमें 14.56 के औसत से जहां 9 विकेट हासिल किए तो वहीं उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 5.60 का रहा है।
2 – सैमुअल बद्री (5.53 का इकॉनमी रेट)
वेस्टइंडीज़ टीम के पूर्व लेग स्पिन गेंदबाज सैमुअल बद्री को टी20 क्रिकेट के विशेषज्ञ बॉलर्स में से एक माना जाता है। सैमुअल बद्री ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में 15 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 13.58 के औसत से 24 विकेट हासिल किए हैं, तो वहीं बद्री का इकॉनमी रेट सिर्फ 5.53 का रहा है।
1 – सुनील नारायण (5.20 का इकॉनमी रेट)
वेस्टइंडीज़ टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर खिलाड़ी सुनील नारायण जो बल्ले से भी टीम के शानदार योदगान देते हुए नजर आते हैं। सुनील नारायण ने अभी तक अपने करियर में आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में 12 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 15.40 के औसत से 15 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें नारायण का इकॉनमी रेट सिर्फ 5.20 का रहा है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…