Categories: Cricket

T20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज 50 लगाने वाले खिलाड़ी

T20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज 50: क्रिकेट के खेल मे T20 प्रारुप का जुडना एक बडी सफलता कि तरह है,जिस तरीके से टी-20 क्रिकेट को लोगो ने अपनाया है और जिस तरीके से T20 Cricket मैच मे रोमांच रहता है वो लोगो को पसंद है। T20 प्रारुप को बल्लेबाजो कि मुफिद माना जाता है। क्रिकेट के इस 20 ओवर के मैच मे 200 रन बनना जैसे कि आम बात है और 200 रन चेज भी हो जाती है, जबकि 50 ओवर के मैच मे 10 रन प्रति ओवर ऐसा आज तक हुआ हि नही है।

T20 Cricket मे रनो कि बरसात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि खेल के दिग्गजो का मानना है कि इस प्रारुप मे भी खिलाडी दोहरा शतक जड सकते है। इस साल के अंत ऑस्ट्रेलिया मे टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। इस आर्टिकल हम आपको ऐसे बल्लेबाजो के बारे मे बतायेगे जिन्होने टी-20 वर्ल्ड कप जैसे बडे मंच पर सबसे तेज अर्धशतक जडा है। इस लिस्ट मे कुछ ऐसे बल्लेबाज है जिन्होने ये कारनामा दो बार किया है।

5. युवराज सिंह (भारत)

इस नाम से हम सभी परीचित है और इनके काम से भी। अपनी ताबडतोड बल्लेबाजी से दुनिया भर के गेदबाजो मे खौफ मचा देने वाला इस बल्लेबाज ने टी-20 वर्ल्ड कप सबसे तेज अर्धशतक लगाने का कारनामा एक नही दो बार किया है और दोनो हि अर्धशतक वर्ल्ड कप के एक हि और पहले हि संस्करण मे किया था। 2007 टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमिफाइनल मैच डरबन के मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बिच खेला जा रहा था।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जो कि वरदान कि तरह साबित हुआ। युवराज सिंह ने 20 गेंदो मे अर्धशतक जडा,हालाकि इस मैच मे युवराज सिंह ने 30 गेंदो का सामना कर 233.33 के स्ट्राइक रेट से 70 रन बनाये, जिसमे इस बल्लेबाज ने 5 चौके और 5 शानदार छक्के भी जडे। इस मैच को भारतीय टीम ने 15 रनो से जीतकर अपने नाम किया था।

4. मोहम्मद अशरफुल (बांग्लादेश)

बांग्लादेश टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अशरफुल ने भी टी-20 वर्ल्ड कप जैसे बडे मंच पर सबसे तेज अर्धशतक जडने मे युवराज सिंह कि बराबरी कि है। 2007 वर्ल्ड कप के ग्रुप मैचो के दौरान वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बिच मैच खेला जा रहा था। 164 रनो के लक्ष्य का पिछा करने उतरी बांग्लादेश टीम के कप्तान मोहम्मद अशरफुल ने 20 गेंदो मे अर्धशतक जडा,हालाकि इस मैच मे मोहम्मद अशरफुल ने 27 गेंदो का सामना कर 225.92 के स्ट्राइक रेट से 61 रन बनाये, जिसमे इस बल्लेबाज ने 7 चौके और 3 शानदार छक्के भी जडे। इस मैच को बांग्लादेश टीम ने 6 विकेटो से जीतकर अपने नाम किया था।

यह भी पढ़े: T20 वर्ल्ड कप मे सबसे तेज शतक

3. ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)

T20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज 50: इस नाम से हम सभी परीचित है और इनके काम से भी। अपनी ताबडतोड बल्लेबाजी से दुनिया भर के गेदबाजो मे खौफ मचा देने वाला इस बल्लेबाज ने टी-20 वर्ल्ड कप सबसे तेज अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है। 2014 वर्ल्ड कप के ग्रुप मैचो के दौरान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बिच मैच खेला जा रहा था।

191 रनो के लक्ष्य का पिछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम के हरफनमौला खिलाडी ग्लेन मैक्सवेल ने 18 गेंदो मे अर्धशतक जडा,हालाकि इस मैच मे ग्लेन मैक्सवेल ने 33 गेंदो का सामना कर 224.24 के स्ट्राइक रेट से 74 रन बनाये, जिसमे इस बल्लेबाज ने 7 चौके और 6 शानदार छक्के भी जडे। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया टीम ने 16 रनो से हार गयी थी।

2. स्टेफन मायबर्ग (नीदरलैंड्स)

नीदरलैंड्स टीम के सलामि बल्लेबाज ने टी-20 वर्ल्ड कप बडे मंच पर सबसे तेज अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है। 2014 वर्ल्ड कप के ग्रुप मैचो के दौरान नीदरलैंड्स और आयरलैंड के बिच मैच खेला जा रहा था। 189 रनो के लक्ष्य का पिछा करने उतरी नीदरलैंड्स टीम के सलामि बल्लेबाज स्टेफन मायबर्ग ने 17 गेंदो मे अर्धशतक जडा,हालाकि इस मैच मे स्टेफन मायबर्ग ने 23 गेंदो का सामना कर 273.91 के स्ट्राइक रेट से 63 रन बनाये, जिसमे इस बल्लेबाज ने 4 चौके और 7 शानदार छक्के भी जडे। 189 रनो के लक्ष्य को नीदरलैंड्स टीम ने 13,5 ओवर मे 6 विकेट से जीत लिये था।

यह भी पढ़े: ICC T20 World Cup में सबसे ज्यादा 50

1. युवराज सिंह (भारत)

T20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज 50: 2007 वर्ल्ड कप के ग्रुप मैचो के दौरान भारत और इंग्लेंड के बिच मैच खेला जा रहा था,हां ये वोहि मैच है जिसमे युवराज सिंह को गुस्सा आया था और भुगतना स्टुअर्ट ब्रॉड को झेलना पडा था। ये वोहि मैच है जिसमे युवराज सिंह ने 6 गेंदो पर 6 छक्के जडे थे।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जो कि वरदान कि तरह साबित हुआ। युवराज सिंह ने 12 गेंदो मे अर्धशतक जडा,हालाकि इस मैच मे युवराज सिंह ने 16 गेंदो का सामना कर 362.50 के घातक स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाये, जिसमे इस बल्लेबाज ने 3 चौके और 7 शानदार छक्के भी जडे। इस मैच को भारतीय टीम ने 18 रनो से जीतकर अपने नाम किया था। ये वोहि अर्धशतक जिसने युवराज सिंह को क्रिकेट के दुनिया मे पहचान दिलायी थी।    

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago