Categories: Cricket

ICC T20 World Cup में सबसे बेस्ट स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने वाले खिलाड़ी

मौजूदा समय में क्रिकेट के तीनों ही फार्मेट में से वनडे और टी20 में अब टीमें ऐसे खिलाड़ियों को शामिल करने पर ज्यादा ध्यान देती हैंं, जो तेजी के साथ रन बना सके मतलब उनका स्ट्राइक रेट बेहतर हो ताकि टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल हो सकी वहीं टी20 में तो यह बात सभी के लिए बेहद महत्तवपूर्ण हो जाती है, क्योंकि इसमें बल्लेबाजो के पास खुद को हालात में ढालने के लिए ज्यादा समय नहीं मिलता है।

टी20 क्रिकेट की जबसे शुरुआत हुई है, उसके बाद से अभी तक इसमें कई बदलाव देखने को मिले हैं, जो खिलाड़ियों के खेलने के तरीके में हैं, जहां पहले बल्लेबाज सामने की तरफ शॉट खेलने पर अधिक ध्यान देता था, तो वहीं अब वह किसी भी गेंंद को मैदान के किसी भी कोने में मारने की क्षमता रखता है। जिसके बाद हम आपको आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में तेजी के साथ रन बनाने वाले बल्लेबाजो के बारे में बताने जा रहे हैं।

5 – क्रिस गेल (146.73 का स्ट्राइक रेट)

वेस्टइंडीज टीम के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल का अंदाज क्रिकेट के तीनों ही फार्मेट में उसी तरह से देखने को मिलता है, जिसमें वह पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में क्रिस गेल ने 26 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 920 रन 146.73 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाये हैं।


4 – केविन पीटरसन (148.34 का स्ट्राइक रेट)

इंग्लैंड टीम के पूर्व मध्यक्रम के बल्लेबाज केविन पीटरसन का नाम उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जो गेंद को किसी भी कोने में मार सकते थे। केविन पीटरसन ने अपने करियर में आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में 15 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 580 रन 148.34 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाये हैं।


3 – इमरान नजीर (150.00 का स्ट्राइक रेट)

पाकिस्तान टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज इमरान नजीर के खेलने का अंदाज बेहद ही विस्फोटक था, जिसमें वह हर गेंद को स्टेडियम से बाहर मारने के लिए देखते थे। इमरान नजीर ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में 13 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 300 रन 150 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाये हैं।


2 – शाहिद आफरीदी (154.24 का स्ट्राइक रेट)

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी जिनके खेलने का अंदाज सबसे अलग था और इसी कारण उनके वर्ल्ड क्रिकेट में कई फैंस देखने को मिल जायेंगे। शाहिद आफरीदी ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में 32 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 546 रन 154.24 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाये हैं।


1 – ग्लैन मेक्सवेल (160.00 का स्ट्राइक रेट)

ऑस्ट्रेलियन टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी और विस्फोटक बल्लेबाज ग्लैन मेक्सवेल को टी20 क्रिकेट के विशेषज्ञ खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। ग्लैन मेक्सवेल ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में 10 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 264 रन 160 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाये हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago