क्रिकेट के तीनों ही फार्मेट में फैंस को मौजूदा समय में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मजा आता है, क्योंकि इसमें हर गेंद में रोमांच देखने को मिल जाता है। जब टी20 क्रिकेट की शुरुआत हुई थी, तो उस समय ही यह तय हो गया था, कि यह बल्लेबाजो के मुफीद फार्मेट होने वाला है और यहां पर गेंदबाजो के लिए अधिक कुछ करने का मौका नहीं है।
बल्लेबाज भी पहली ही गेंद से इस फार्मेट में खुलकर खेलने के मन से उतरते हैं, जिस कारण बॉलर्स के लिए उन्हें हर गेंद पर रोक पाना आसान काम नहीं होता है और इसी कारण 20 ओवरो में हमने कई बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनते हुए देखा है। टी20 फार्मेट में टीमें ऐसे खिलाड़ियों को शामिल करने की कोशिश करती हैं, जो तेज के साथ रन बनाने में सक्षम हो। जिसके बाद हम आपको आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
7 – महेला जयवर्धने (1 शतक)
श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने का टी20 में भी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिल जाता है। आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में जयवर्धने ने 31 मैचों की 31 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 39.08 के औसत के साथ जहां 1016 रन बनाये हैं, तो उन्होंने 1 शतकीय पारी भी अपनी टीम के लिए खेली है।
6 – एलेक्स हेल्स (1 शतक)
इंग्लैंड टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज एलेक्स जो तेज गति के साथ रन बनाने के लिए पहचाने जाते हैं। आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में एलेक्स हेल्स ने अभी तक 14 मैचो की 14 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 27.38 के औसत से जहां 356 रन बनाये हैं, तो इसमें उन्होंने 1 शतकीय पारी भी खेली है।
5 – अहमद शहजाद (1 शतक)
पाकिस्तान टीम के ओपनिंग बल्लेबाज अहमद शहजाद ने भी अपनी टीम के लिए आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में शतकीय पारी खेली है। अहमद शहजाद ने टी20 वर्ल्डकप में 9 मैचो की 9 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 31.25 के औसत से जहां 250 रन बनाये हैं, तो वहीं उन्होंने 1 शतकीय पारी भी खेली है।
4 – सुरेश रैना (1 शतक)
भारतीय टीम के लिए तीनों ही फार्मेट में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी सुरेश रैना लम्बे समय तक मध्यक्रम के एक मजबूत खिलाड़ी के तौर पर सामने आये हैं। सुरेश रैना ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 26 मैचो की 21 पारियों में खेलते हुए 25.17 के औसत से 453 रन बनाये हैं, तो वहीं रैना ने 1 शतकीय पारी भी खेली है।
3 – तमीम इकबाल (1 शतक)
बांग्लादेश टीम के सलामी बल्लेबाज और तीनों ही फार्मेट में टीम के लिए लम्बे समय से खेल रहे बायें हाथ के खिलाड़ी तमीम इकबाल जिन्होंने अपने खेल से कई मैच जिताने में अहम भूमिका अदा की है। तमीम इकबाल ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में 23 मैचो की 23 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 24.48 के औसत से 514 रन बनाये हैं, तो वहीं उन्होंने 1 शतकीय पारी भी खेली है।
2 – ब्रैंडन मैक्कुलम (1 शतक)
न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज खिलाड़ी ब्रैंडन मैक्कुलम का भी वैसे तो तीनों ही फार्मेट में शानदार रिकॉर्ड देखने को मिल जाता है। ब्रैंडन मैक्कुलम ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में 25 मैचो की 25 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 28.95 के औसत के साथ 637 रन बनाये हैं, जिसमें 1 शतकीय पारी भी शामिल हैं।
1 – क्रिस गेल (2 शतक)
वेस्टइंडीज़ टीम के सलामी बल्लेबाज और टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा अभी तक शतकीय पारियां खेलने वाले क्रिस गेल का इस फार्मेट में बाकी किसी भी खिलाड़ी के मुकाबले शानदार रिकॉर्ड देखने को मिल जाता है। गेल ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में 28 मैचो की 26 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 40 के औसत से 920 रन बनाये हैं, जिसमें 2 शतकीय पारियां शामिल हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…