Categories: Cricket

ICC T20 World में सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स

क्रिकेट के तीनों ही फार्मेट में किसी भी खिलाड़ी के लिए अपनी जगह बना पाना आसान काम नहीं होता है, लेकिन हर टीम को एक ऐसे खिलाड़ी के खोज हमेशा रहती है, जो गेंद और बल्ले से दोनों से शानदार प्रदर्शन कर सके और ये खिलाड़ी टीम के लिए किसी भी फार्मेट में मैच विनर से कम नहीं होते हैं।

टी20 फार्मेट में ऑलराउंडर्स को लेकर टीमें काफी सजग रहती हैं और अधिक से अधिक ऑलराउंडर्स अपनी अंतिम एकादश में शामिल करने की कोशिश करती हैं, लेकिन एक ऑलराउंडर के लिए खुद को साबित करना आसान काम नहीं होता है, क्योंकि उसके उपर दोहरा दबाव रहता है, जिसे पार करना उस खिलाड़ी के लिए बेहद जरुरी रहता है। हम आपको इस आर्टिकल में आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में अभी तक के 5 सबसे शानदार ऑलराउंडर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

5 – ड्वेन ब्रावो (504 रन और 25 विकेट)

वेस्टइंडीज़ टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने खुद को हर फार्मेट में शानदार खिलाड़ी साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, टी20 फार्मेट में वह विश्व भर में होने वाली लीग्स में खेलते हुए दिखाई दे जाते हैं। ड्वेन ब्रावो ने अभी तक अपने करियर में आईसीसी टी20 वर्ल्डकप के 29 मैच खेलते हुए जहां 504 रन बनाये हैं, तो वहीं 25 विकेट भी हासिल किए हैं।


4 – शेन वॉट्सन (537 रन और 22 विकेट)

ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी शेन वॉट्सन जो टीम के लिए बल्ले से पारी की शुरुआत करने के साथ नयीं गेंद से भी कई बार कमाल करते हुए दिखाई दिए हैं। शेन वॉट्सन ने अपने करियर में आईसीसी टी20 वर्ल्डकप के 24 मैच खेलते हुए जहां बल्ले से 537 रन बनाये हैं, तो वहीं 22 विकेट भी हासिल किए हैं।


3 – शाहिद आफरीदी (546 रन और 39 विकेट)

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान और अपने समय के दिग्गज ऑलराउंडरों की लिस्ट में शुमार शाहिद आफरीदी हमेशा अपनी टीम के लिए किसी मैच विनर खिलाड़ी से कम साबित नहीं हुए हैं। शाहिद आफरीदी ने अपने करियर में आईसीसी टी20 वर्ल्डकप के 34 मैच खेलते हुए जहां 546 रन बनाये हैं, तो वहीं 39 विकेट भी हासिल किए हैं।


2 – शाकिब अल हसन (567 रन और 30 विकेट)

बांग्लादेश टीम के खिलाड़ी और मौजूदा समय में भी बेस्ट ऑलराउंडर्स की लिस्ट में शुमार शाकिब अल हसन ने खुद को कई बार एक मैच विनर के तौर पर टी20 और वनडे फार्मेट में साबित किया है। शाकिब अल हसन ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में 25 मैच खेलते हुए बल्ले से जहां 567 रन बनाये हैं, तो वहीं गेंद से 30 विकेट भी हासिल किए हैं।


1 – युवराज सिंह (593 रन और 12 विकेट)

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और 2 बार देश को वर्ल्डकप जिताने में अपनी अहम भूमिका अदा करने वाले युवराज सिंह का वनडे और टी20 दोनों ही फार्मेट में यदि रिकॉर्ड देखा जाए तो वह किसी मैच विनर से कम साबित नहीं होते थे। युवराज सिंह ने अपने करियर में आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में 31 मैच खेलते हुए बल्ले से जहां 593 रन बनाये हैं, तो वहीं गेंद से 12 विकेट झटकने में भी सफल रहे हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago