क्रिकेट के बदलते प्रारुपों के साथ हर टीम के पास नंबर 1 से लेकर 7 तक विशेषज्ञ खिलाड़ी देखे जा सकते हैं, जो उस नंबर पर खेलने के लिए उपयुक्त होते हैं। इसमें से सबसे महत्तवपूर्ण खिलाड़ी पारी को फिनिश करने वाला होता है, क्योंकि उसी से तय होता है, कि टीम मैच में जीत हासिल करने वाली है, या लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लेगी।
भारतीय क्रिकेट इतिहास में भी एक से एक शानदार खिलाड़ी देखने को मिले हैं, लेकिन फिनिशर्स बेहद कम दी देखे गए हैं, जिस कारण इस पोजीशन पर टीम को संघर्ष करते हुए देखा गया है, लेकिन हम आपको वनडे इतिहास में टॉप 4 भारतीय फिनिशर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
4 – सुरेश रैना
लम्बे समय तक भारतीय वनडे टीम के लिए नंबर 5 या 6 पर बल्लेबाजी करने वाले बायें हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने अधिकतर समय पर खुद को एक मैच विनर की तरह ही साबित किया है। सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर टीम इंडिया को कई मैचो में जीत दिलाई है, जिसमें से एक मैच साल 2015 के वर्ल्डकप का जिम्बाब्वे के खिलाफ था, जहां रैना ने 104 रनों की पारी लक्ष्य का पीछा करते हुए खेली थी।
3 – अजय जडेजा
साल 1992 से लेकर 2000 तक भारतीय वनडे टीम के लिए अजय जडेजा ने फिनिशर्स की भूमिका अदा करते हुए कई मैच अपने बल्ले के दम पर जिताए हैं। अजय जडेजा की साल 1996 के वर्ल्डकप के क्वॉटर फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गयी 25 गेंदो में 45 रनों की पारी को सभी क्रिकेट प्रेमी हमेशा याद रखते हैं।
2 – युवराज सिंह
टीम इंडिया के लिए बड़े मैच विनर्स में एक माने जाने वाले बायें हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह जिन्होंने साल 2007 के टी20 वर्ल्डकप और 2011 के वनडे विश्वकप को जिताने में अहम भूमिका अदा की थी। युवराज जो साल 2000 से लेकर 2017 तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे, उन्होंने कई बार टीम के लिए मैच विनिंग पारियां खेली हैं।
1 – महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और महान विकेटकीपर बल्लेबाजो की लिस्ट में शुमार किए जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को वनडे और टी20 दोनों में ही सबसे बड़े मैच फिनिसर्श के तौर पर माना जाता है। धोनी ने कई बार मैच को आखिरी ओवर में ले जाकर टीम को जीत दिलाने का काम किया है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…