Categories: CricketNews

आईसीसी टी20 वर्ल्डकप के लिए वीवीएस लक्ष्मण ने अपनी टीम में इन 2 खिलाड़ियों को किया शामिल

साल 2020 में होने वाले टी20 वर्ल्डकप को देखते हुए भारतीय टीम के लिए साल की शुरुआत काफी अच्छी हुई है, क्योंकि टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचो की टी20 सीरीज़ के दूसरे मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए अपनी पुरानी लय को कायम रखा। इस सीरीज़ का पहला मैच गुवाहाटी के बासपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन बारिश की वजह से मैच बिना कोई गेंद फेंके ही रद्द करने का फैसला करना पड़ा।

दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतन के बाद श्रीलंका टीम को पहले बल्लेबाज़ी का न्योता मिला जिसके बाद लंका टीम 20 ओवरो में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 142 रन ही बना सकी। धनुष्का गुनाथिल्का और अविष्का फर्नांडो ने पहले विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को एक अच्छी शुरुआत देने का काम किया था, लेकिन इसके बाद कोई भी बल्लेबाज़ धैर्य से नहीं खेल सका सिर्फ कुशल परेरा को छोड़कर जिन्होंने 34 रनों की पारी खेली तो वहीं भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने 23 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

भारतीय टीम की तरफ से इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरे लोकेश राहुल और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 9 ओवरो में 71 रनों की साझेदारी करते हुए पहले ही मैच को पूरी तरह से भारत की झोली में डाल दिया था। इन दोनों के विकेट गिरने के कप्तान विराट कोहली ने नाबाद रहते हुए 30 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे।

वीवीएस लक्ष्मण की टी20 विश्वकप की टीम में इनको मिली जगह

जहां एक तरफ भारतीय टीम अभी श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज़ खेलने में व्यस्त है, तो वहीं पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ वीवीएस लक्ष्मण ने इस साल अक्टूबर के महिने में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 विश्वकप को लेकर अपनी स्कॉवड को लेकर बताया जिसमें उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए पूरी टीम का खुलासा किया।

इस टीम में जहां कई नाम ऐसे हैं, जिनको लेकर किसी को भी अधिक आश्चर्य नहीं होगा लेकिन लक्ष्मण की टी20 विश्वकप टीम में ओपनिंग बल्लेबाज़ शिखर धवन के अलावा महेंद्र सिंह धोनी को भी जगह नहीं मिली है। धवन जो पिछले कुछ समय से टी20 में उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, जिसकी धवन से उम्मीद की जाती है, तो वहीं धोनी जुलाई 2019 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लगातार दूर ही चल रहे हैं।

वहीं बात की जाए लक्ष्मण की टी20 विश्वकप की स्कॉवड को लेकर तो उसमें शिवम दूबे के अलावा दीपक चाहर को भी जगह मिली जबकि श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच में अच्छी गेंदबाज़ी करने वाले नवदीप सैनी को इस टीम में जगह नहीं मिली हैं।

वीवीएस लक्ष्मण की टी20 विश्वकप को लेकर भारतीय स्कॉवड

विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago