साल 2020 में रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं, ये 3 रिकॉर्ड्स

भारतीय टीम के लिमिटेड ओवर्स में उपकप्तानी की जिम्मेदारी संभालने वाले रोहित शर्मा को लिए साल 2019 अभी तक का सबसे शानदार साल उनके करियर में बीता है, जिसमें रोहित के बल्ले का जलवा तीनों ही फार्मेट में देखने को मिला है। लिमिटेड ओवर्स में रन बनाने के साथ रोहित शर्मा ने पिछले साल कई रिकॉर्ड्स भी बनाये।

32 साल के रोहित शर्मा इस समय अपने करियर के सबसे शानदार दौर से गुजर रहे हैं, जिस कारण साल 2020 में भी उनसे पिछले साल के प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है, जिस कारण रोहित इस साल भी कई नये रिकॉर्ड्स बनाने के साथ कुछ रिकॉर्ड तोड़ भी सकते हैं। जिसमें हम आपको बताने जा रहे हैं, कि साल 2020 में रोहित किन 3 रिकॉर्ड्स को अपने नाम पर कर सकते हैं।

1 – सबसे अधिक टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड

भारत के लिए अभी तक सबसे अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा पहले ही अपने नाम पर कर चुके हैं, जिसमें रोहित टीम इंडिया की तरफ से 104 टी20 मैच में हिस्सा लिया है, लेकिन विश्व क्रिकेट में उन्हें अभी सबसे अधिक टी20 मैच खेलने के रिकॉर्ड को तोड़ना बाकी है।

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक 111 टी20 मैच खेले हैं, जिस कारण रोहित को यह रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए सिर्फ 7 टी20 मैच और खेलने हैं। भले ही रोहित शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज़ के लिए आराम दिया गया है, लेकिन उसके बाद उम्मीद है, कि वह बाकी पूरे साल होने वाले मैचो में टीम का हिस्सा रहने वाले हैं।

इस साल भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज़ होने के बाद 17 और टी20 मैच आईसीसी टी20 वर्ल्डकप से पहले खेलने हैं, जिस कारण रोहित के लिए यह काम बेहद ही आसान दिख रहा है। वहीं शोएब मलिक जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से भले ही अभी संन्यास ना लिया हो लेकिन उनकी पाकिस्तान टीम में वापसी के आसार बेहद ही कम दिख रहे हैं।

2 – टी20 वर्ल्डकप में एक भारतीय खिलाड़ी के तौर पर सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड

मौजूदा दौर में रोहित शर्मा विश्व क्रिकेट में सबसे शानदार स्ट्रोक प्लेयर्स में से एक हैं और वह जिस आसानी से गेंद को स्टैंड के अंदर पहुंचाते हैं, उसका फैन हर क्रिकेट प्रेमी है। रोहित तेज गेंदबाज़ो के खिलाफ जिस तरह पीछे जाकर लॉफटेड पुल शॉट खेलते हैं, वह कोई भी बल्लेबाज़ अभी तक उस टाइमिंग से करते हुए नजर नहीं आया है।

आईसीसी टी20 विश्वकप में रोहित शर्मा ने अबभी तक 28 मैचों में हिस्सा लेते हुए 24 छक्के लगायें हैं और वह इस टूर्नामेंट में किसी भारतीय खिलाड़ी के सबसे अधिक छक्के लगाने के रिकॉर्ड से सिर्फ कुछ कदम दूर खड़े दिखाई दे रहे हैं। यह रिकॉर्ड पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह के नाम पर हैं, जिन्होंने टी20 विश्वकप के 31 मैचो में 33 छक्के लगायें वहीं इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्डकप को देखते हुए रोहित को सिर्फ 10 और छक्के लगाने हैं, जिसके बाद वह पहले स्थान पर आ जायेंगे।

3 – एक विपक्षी टीम के खिलाफ 100 छक्के

अभी तक रोहित शर्मा ने अपने करियर में सभी टीमों के खिलाफ छक्के लगायें हैं, लेकिन किसी पसंदीदा टीम को लेकर बात करी जाये जिसके खिलाफ रोहित बिल्कुल ही अलग रंग में दिखाई देते हैं, तो वह ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम हैं। रोहित ने कंगारुओं के खिलाफ तीनों ही फार्मेट में मिलाकर अभी तक कुल 61 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 93 छक्के लगायें हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को साल 2020 की जनवरी में जहां 3 वनडे मैचो की सीरीज़ खेलनी हैं, तो वहीं आईसीसी टी20 वर्ल्डकप के शुरु होने से पहले टीम को ऑस्ट्रेलिया में ही 3 मैचो की टी20 सीरीज़ खेलने के अलावा इस साल के खिलाफ में 4 मैचो की टेस्ट सीरीज़ भी खेलनी है।

यदि रोहित शर्मा इन सभी मैचो का हिस्सा रहते हैं, तो उन्हें कम से कम 18 पारियों में तो खेलने का मौका मिलेगा जिसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन जायेंगे। वहीं अभी तक सिर्फ क्रिस गेल ही ऐसा कर सके हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी टीम के खिलाफ 100 छ्क्के लगाने का कारनामा किया है। गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीनों ही फार्मेट में मिलाकर कुल 69 मैचो में 130 छक्के लगायें हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago