India vs West Indies के बीच पहले टी20 में बने ये 5 बड़े रिकॉर्ड्स

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच में 6 दिसंबर को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 3 मैचो की टी20 सीरीज़ का पहला मैच खेला गया जिसमें भारतीय टीम ने 6 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। टीम की इस जीत में कप्तान विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई जिन्होंने 50 गेंदो में 94 रनों की मैच विनिंग पारी खेलकर टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया जिसके बाद विंडीज़ बल्लेबाज़ो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवरो में 207 रन बना दिए। जिसके बाद इस बड़े लक्ष्या का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत करने आये लोकेश राहुल और रोहित शर्मा ने टीम को तेज़ शुरुआत देने की कोशिश की लेकिन रोहित 8 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए।

इसके बाद लोकेश राहुल ने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी करके टीम को एक मजबूत स्थिती में पहुंचाने का काम किया। राहुल 40 गेंदो में 62 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। वहीं कोहली ने एक छोर से टीम को संभाले रखा और लगातार बड़े शॉट खेलते रहे जिसके बाद भारतीय टीम ने 18.4 ओवरो में 4 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

आईये एक नजर डालते हैं, पहले टी20 मैच में बने 5 बड़े रिकॉर्ड्स पर

1 – विराट कोहली ने रोहित शर्मा को 50 से अधिक के स्कोर में पीछे छोड़ा

हैदराबाद में खेले गए पहले टी20 मैच से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम पर अंतरराष्ट्रीय टी20 में 22 बार 50 से अधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड था, लेकिन रोहित शर्मा इस मैच में सिर्फ 8 रन बनाने के बाद ही ऑउट हो गए तो वहीं विराट ने अपने टी20 करियर की 23 वीं हॉफ सेंचुरी पूरी की।

अब अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में विराट कोहली के नाम पर 50 रनों से अधिक की पारी खेलने का रिकॉर्ड हैं, जिसके बाद रोहित शर्मा, मार्टिन गुप्टिल और पॉल स्ट्रलिंग का नाम आता हैं।

2 – विराट कोहली का अंतरराष्ट्रीय टी20 में सर्वाधिक स्कोर

पहले टी20 मैच में विराट कोहली ने 50 गेंदो में 94 रनों की नाबाद पारी खेली जो उनकी अंतरराष्ट्रीय टी20 में सर्वाधिक रनों की पारी है। इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 26 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड के मैदान में 90 रनों की नाबाद पारी खेली थी। कोहली की यह पारी 55 गेंदो में आयी थी, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे। भारतीय टीम ने इस मैच में 37 रनों की शानदार जीत दर्ज की थी।

3 – लोकेश राहुल दूसरे सबसे तेज़ 1000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ी बने

लोकेश राहुल ने पहले टी20 मैच में 40 गेंदो में 62 रनों की शानदार पारी थी, जिसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए। राहुल को इस मैच से पहले अपने हजार रन पूरे करने के लिए 26 रनों की दरकार थी, जिसको उन्होंने छक्का मारकर पूरा किया।

राहुल ने अपने 1000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन 29 वीं पारी में पूरे किए जिसके बाद वह कोहली 27 पारी के बाद ऐसा करने वाले दूसरे सबसे तेज़ भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा इंटरनेशनल लेवल पर राहुल सयुंक्त रुप से ऐरन फिंच के साथ तीसरे सबसे तेज़ 1000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज़ बने हैं। पाकिस्तान टीम के बल्लेबाज़ बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज़ 26 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे।

4 – टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम ने अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया

हैदराबाद के पहले टी20 मैच में भारतीय टीम के सामने 208 रनों का लक्ष्य था, जिसको टीम ने सफलतापूर्वक हासिल करते हुए अपने टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। इससे पहले साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में खेले गए टी20 मैच में भारतीय टीम ने 207 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।

5 – केसरिक विलियमस के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

विंडीज़ टीम के मीडियम पेसर गेंदबाज़ केसरिक विलियमस के लिए पहला टी20 मैच किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ उन्होंने अपने 3.4 ओवरो की गेंदबाज़ी में बिना कोई विकेट हासिल किए 60 रन दे दिए, जो इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में किसी विंडीज़ गेंदबाज़ का सबसे खराब प्रदर्शन हैं।

इससे पहले निकिता मिलर, कार्लोस ब्रैथवेट और ओसेन थॉमस के नाम पर यह रिकॉर्ड था, जिसमें तीनों ही खिलाड़ी ने 56 रन एक टी20 मैच में खर्च किए थे।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago