CWC 2019 : ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद पीटरसन ने मार्गन की आलोचना करते हुए अपने ट्विट में लिखी ये बात

Pietersen criticises Morgan: विश्वकप शुरू होने से पहले जो इसे जीतने की प्रबल दावेदार के रूप में मानी जा रही थी वह मेजबान इंग्लैंड की टीम थी, क्योंकि टीम ने पिछले 2 सालों से लिमिटेड में ओवरो में जिस तरह का क्रिकेट खेला था, उसको देखकर सभी को ये उम्मीद थी, कि वह इस विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करने वाले हैं, क्योंकि टीम के पास बल्लेबाज़ी से लेकर गेंदबाज़ी में शानदार विकल्प मौजूद थे।

लेकिन विश्वकप को शुरू हुए लगभग 4 हफ्तों का समय बीत चुका है और यदि इंग्लैंड के प्रदर्शन को देखा जाए तो वह काफी बुरा रहा है, क्योंकि इस समय टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का राह काफी कठिन हो गयी है। पहले पाकिस्तान के खिलाफ हार उसके बाद श्रीलंका के खिलाफ करीबी हार और अब ऑस्ट्रेलिया से मिली हार ने टीम को प्वाइंट्स टेबल पर चौथे पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया है, जिसके बाद टीम के प्रदर्शन को देखते हुए हर तरफ आलोचना हो रही है।

इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान और अपने समय के शानदार बल्लेबाज़ रहे केविन पीटरसन ने इस बाद की उम्मीद जताई थी, कि इंग्लैंड इस बार विश्वकप की ट्राफी पहली बार अपने नाम पर करेगा लेकिन ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद पीटरसन भी अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सके और ट्विट करते हुए टीम के कप्तान ऑयन मार्गन की आलोचना की।

अभी तक इंग्लैंड ने विश्वकप में 7 मैच खेले हैं, जिसमें उनके 8 प्वाइंट्स हैं और टीम को बाकी 2 मैच टूर्नामेंट की दो सबसे मजबूत टीम भारत और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेलना है, जिस कारण इंग्लैंड के लिए मुश्किलें और भी बड़ी हो गयी हैं। ऑयन मोर्गन जिन्होंने पिछले 4 सालों में टीम की शानदार कप्तानी की है, वह विश्वकप के कप्तानी करते हुए दबाव में देखे गए और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाज़ी करते हुए वह सिर्फ 4 रन बनाकर अपना विकेट गवां बैठे।

केविन पीटरसन ने ऑस्ट्रेलिया से हार मिलने के बाद ऑयन मार्गन की ओलचना करते हुए ट्विट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि, इंग्लैंड के कप्तान ने जिस तरह से स्टार्क की गेंद पर स्केवयर लेग की शॉट खेलकर ऑउट हुए उसके बाद से मुझे पिछले कुछ दिनों से टीम में कुछ समस्या दिखाई दे रही है, मैं आशा करता हूं कि ऐसा ना हो लेकिन मैने ऐसा कप्तान को नहीं देखा जो इस तरह से अपनी कमजोरियां दिखा रहा हो।

यहां पर देखिए पीटरसन के उस ट्विट को

किस्मत हमारे हाथ में है – मोर्गन | Pietersen criticises Morgan

ऑयन मार्गन ने ऑस्ट्रेलिया से हार मिलने के बाद हुई प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि किस्मत भी हमारे साथ में है और अपने पहले गेंदबाज़ी करने के फैसले का बचाव करते हुए भी कहा कि वह हालात को देखते हुए कोई गलत फैसला नहीं था और गेंदबाज़ो ने ऑस्ट्रेलिया को 300 के नीचे ही रोक दिया।

मोर्गन ने अपने बयान में कहा कि, यह विकेट शुरू में थोड़ा साफ्ट था और टॉस जीतने के बाद बल्लेबाज़ी का फैसला बिल्कुल गलत साबित होता लेकिन उन्होंने हमारे गेंदबाज़ो के खिलाफ काफी अच्छा खेला खासकरके शुरू के 25 ओवरो तक, लेकिन इस हार से हमें निराश होने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago