टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका ये खिलाड़ी चोटिल होकर हुआ विश्वकप से बाहर और इस खिलाड़ी को किया गया टीम में शामिल

Vijay Shankar out of world cup due to the injury:- इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का इस विश्वकप में चला आ रहा अविजित रहने का रिकॉर्ड रूक गया। एजबैस्टन के मैदान में खेले गए मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 31 रनों से हराकर जहां सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा तो वहीं भारतीय टीम को अभी अपने अगले बचे 2 मैचो में से किसी एक में जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह को पक्का करना होगा।

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में एक बदलाव करते हुए ऑलराउंडर विजय शंकर की जगह पर रिषभ पंत को टीम में शामिल किया था। शंकर को फिट ना होने की वजह से टीम में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन मैच के दौरान वह टीम के ड्रिंक्स लेकर मैदान में आते रहे लेकिन वह अब इस पूरे विश्वकप के लिए टीम से बाहर हो गए हैं।

इस विश्वकप में भारतीय टीम को यह दूसरा झटका चोट के कारण लगा हैं, इससे पहले शिखर धवन अपने बायें हाथ के अंगूठे में हुए फ्रैक्चर की वजह से विश्वकप से बाहर हो चुके हैं। यह भारतीय टीम के लिए काफी बड़ा झटका है, क्योंकि उनके टीम में रहने से टीम को 5 वें गेंदबाज़ की कमी नहीं खल रही थी, साथ ही विजय नंबर 4 पर भी बल्लेबाज़ी के लिए भेजे जा रहे थे।

image source

विजय शंकर ने इस विश्वकप में 3 मैच खेले जिसमें उन्होंने 29 के औसत से 58 रन बनायें भले ही वह अपनी तीन पारियों के दौरान नंबर 4 पर बल्लेबाज़ी करते हुए उतने सफल खिलाड़ी नहीं दिखे लेकिन कप्तान कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले शंकर को लेकर अपना भरोसा जताया था, इसके अलावा शंकर ने इन तीन मैचो में 2 विकेट भी अफने नाम पर किए जो उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हासिल हुए थे।

मयंक अग्रवाल बनेंगे टीम का हिस्सा | Vijay Shankar out of world cup due to the injury

 पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज़ के दौरान भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले मयंक अग्रवाल को विजय शंकर की जगह पर टीम में शामिल किया गया है, जिससे यह साफ तौर पर पता चलता है, कि भारतीय टीम एक अतिरिक्त ओपनिंग बल्लेबाज़ को टीम में शामिल करना चाहती है।

टीम को एक ऐसे ओपनिंग बल्लेबाज़ की जरूरत है, जो धवन की तरह शुरू में तेज़ी के साथ रन बना सके और अग्रवाल इस मामले में पूरी तरह से फिट दिखते हैं। मयंक के लिए भी यह खुद को साबित करने का एक शानदार मौका है यदि वह बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले जुड़ जाते हैं तो उन्हें खेलने का मौका भी मिल सकता है, वहीं श्रीलंका के खिलाफ 6 जुलाई को होने वाले मैच में मयंक को टीम मैनेजमैंट जरूर मौका देना चाहेगी।

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago