विश्वकप में भारतीय टीम का आखिरी मैच धोनी का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकता है

धोनी का आखिरी अंतरराष्ट्रीय विश्वकप | MS Dhoni Last World Cup 2019

इस विश्वकप में भारतीय टीम ने भले ही अभी तक काफी अच्छा बीता हो औऱ टीम ने लीग स्टेज़ में एक मैच शेष रहते हुए सेमीफाइनल में भी अपनी जगह को पक्का कर लिया लेकिन एक खिलाड़ी जिसके खेल को लेकर काफी आलोचना देखने को मिल रही है, वह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी जिनकी धीमी बल्लेबाज़ी को लेकर सभी सवाल खड़े कर रहे हैं।

37 साल के महेंद्र सिंह धोनी जो अपने करियर का आखिरी विश्वकप खेल रहे हैं, हो सकता है कि वह इस विश्वकप के बाद अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा भी कह दें और भारतीय टीम इस विश्वकप में यदि फाइनल तक का सफर तय करती है, तो धोनी के लिए इससे अच्छी विदाई नहीं हो सकती है।

धोनी जो अपने करियर का यह चौथा विश्वकप खेल रहे हैं, उन्होंने भारतीय टीम के लिए 2004 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरूआत की थी और उसके बल्ले विकेट के पीछे और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करके टीम में अपनी जगह को लम्बे समय के लिए पक्का कर लिया। धोनी की इस विश्वकप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गयी 52 गेंदो में 28 रनों की पारी के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी, लेकिन इसके बाद धोनी ने अगले मैच में वापसी करते हुए नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी।

आप धोनी को कभी नहीं समझ सकते | MS Dhoni Last World Cup 2019

बीसीसीआई के ऑफीशियल ने धोनी की संन्यास को लेकर उठ रहीं खबरो को लेकर कहा कि, आप धोनी को कभी नहीं समझ सकते हैं, लेकिन वह विश्वकप के बाद भारतीय टीम के लिए खेलना जारी रखेंगे ये किसी को भी नहीं पता क्योंकि जिस तरह से उन्होंने अचानक तीनों ही फार्मेट से संन्यास का फैसला लिया था, उसके बाद धोनी के बारे में कोई भी संभावना नहीं जाहिर की जा सकती है।

वर्तमान भारतीय चयन समिति के जो इस साल वार्षिक जरनल मीटिंग जो अक्टूबर में होगी उस समय तक चलेगी जिसके बाद नयी चयन समिति के सदस्यों के बारे में फैसला लिया जाएगा जो अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्वकप को लेकर टीम में बदलाव लाना चाहेगी। धोनी जो अब सिर्फ वनडे और टी20 क्रिकेट खेलते हैं, उन्हें कुछ समय पहले टी20 सीरीज़ के लिए टीम में नहीं चुना गया था।

अभी तक धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्ट, 98 टी20 और 340 वनडे मैच खेले हैं और इन तीनों ही फार्मेट में कुल मिलाकर 17000 रन धोनी के बल्ले से देखने को मिले हैं। इसके अलावा 16 शतक और 107 अर्धशतक भी शामिल हैं। वहीं धोनी कप्तान के रूप में भी काफी सफल रहे हैं और वह भारत के सबसे सफल कप्तान वनडे में अबतक रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago