India vs Afghanistan Weather Report: आईसीसी वनडे विश्वकप में इस बार खेल से अधिक मौसम को लेकर चर्चा काफी रही है, जिसके कारण कई टीमों के मैच बारिश के कारण रद्द हो गए और उन्हें 1-1 अंको के साथ संतोष करना पड़ा। भारतीय टीम का भी न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मैच बारिश की भेट चढ़ गया था, जिसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ अगले मैच में भी ऐसे ही मौसम की काफी संभावना जताई जा रही थी, लेकिन उस मैच में बारिश ने अधिक खलल नहीं डाला।
अब भारतीय टीम को अपना अगला मैच 22 जून को साउथैम्पटन में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है और वहां के पिछले कुछ दिनों के मौसम पर नज़र डाली जाए तो वह बेहद अच्छा नहीं रहा है। आईसीसी को इस बार मौसम की वजह से काफी आलोचना का शिकार होना पड़ा है क्योंकि उन्होंने ग्रुप स्टेज़ के मैचो के लिए रिजर्व डे की व्यवस्था नहीं की है।
भारत ने अपने विश्वकप अभियान की शुरूआत काफी शानदार तरीके से करते हुए 4 में से तीन मैचो में जीत हासिल की हैं और अभी तक टीम अजेय ही रही है, क्योंकि कीवी टीम के खिलाफ बारिश के कारण मैच रद्द रहा था। पाकिस्तान के खिलाफ भी अगले मैच में बारिश ने समस्या जरूर खड़ी की जिस कारण दूसरी पारी में मैच 40 ओवरो का ही सका।
वहीं बात की दूसरी तरफ अफगानिस्तान टीम की तो उन्हें इस विश्वकप में अपनी पहली जीत का इंतजार है और वह प्वाइंट्स टेबल पर इस समय सबसे निचले पायदान पर हैं। अफगान टीम ने अभी तक इस विश्वकप में 5 खेले हैं और सभी में उन्हें एकतरफा हार का सामना करना पड़ा है, जिस कारण भारतीय टीम का इस मैच में पलड़ा काफी भारी दिख रहा है।
यदि 22 जून शनिवार को साउथैम्पटन में मौसम के बारे में बात की जाए तो बारिश की संभावना काफी कम जताई जा रही है और पूरे दिन तापमान 20 डिग्री से 13 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद की जा रही है।
मौसम जानकारों की माने तो यह पूरे 100 ओवरो का मैच होगा क्योंकि बारिश अपना किसी भी तरह का प्रभाव नहीं दिखा पायेगी। क्रिकेट फैंस के लिए यह खबर काफी अच्छी हैं, क्योंकि वह पूरा मैच का आनंद लेना चाहते है।
यह भी पढ़ें:-
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…