Kane Williamson Controversy: आखिरकार इंग्लैंड एंड वेल्स में खेला जा रहा विश्वकप अब एक ऐसे मोड़ पर जा पहुंचा हैं, जहां पर प्वाइंट्स टेबल की अहमियत काफी बढ़ने लगी है और इसी कारण जिन टीमों के उपर सेमीफाइनल से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है, वह मैच जीतने की पूरी कोशिश रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका टीम का सामना न्यूज़ीलैंड से था।
जहां एक तरफ इस विश्वकप में अभी तक 1 मैच ना हारने वाली टीम न्यूज़ीलैंड की टीम थी, तो वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका जिसके लिए इस विश्वकप की कहानी भी पहले से अलग नहीं रही हैं। अफ्रीका की टीम ने मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ी के लिए मुश्किल हालात में 241 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया, लेकिन कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने नाबाद शतकीय पारी खेलकर टीम को इस विश्वकप में जहां चौथी जीत दिलाई तो वहीं अफ्रीका टीम के लिए विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता लगभग बंद कर दिया है।
केन विलियमसन ने मैच में 106 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें एक समय जहां कीवी टीम का स्कोर 80 रनों पर 4 विकेट हो गया था, उस हालात से निकालते हुए विलियमसन ने पहले नीशम के साथ शानदार साझेदारी की और इलके बाद कोलिन डी ग्रैंडहोम की 47 रनों में 60 रनों की पारी के बदौलत टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे।
इस मैच का परिणाम आखिरी ओवर में जाकर निकला जिसमें न्यूज़ीलैंड की टीम को आखिरी 6 गेंदो में जीत के लिए 7 रन बनाने थे, जिसके बाद विलियमसन ने ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच को पूरी तरह से खत्म कर दिया जिसके बाद दबाव में उनकी इस शानदार पारी के कारण केन विलियमसन को प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब भी दिया गया।
विलियमसन ने इस मैच में जरूर 106 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली लेकिन इस मैच में एक लम्हा ऐसा भी आया था, जब दक्षिण अफ्रीका की टीम को केन विकेट लगभग हासिल हो गया था। साउथ अफ्रीका के लिए पारी का 38 वां ओवर इमरान ताहिर करने के लिए आये और उनके ओवर की एक गेंद पर केन विलियमसन ने ऑफ स्टंप के बाहर कट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद बल्ले का हल्का किनारा लेकर विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के दस्तानों में चली गयी।
इसके बाद इमरान ताहिर ने इसको लेकर अपील अधिक तेज़ी के साथ नहीं की और क्विंटन डी कॉक ने भी उनका साथ नहीं दिया लेकिन विलियमसन को पता था, कि गेंद उनके बल्ले से लगी है और वह उस समय 73 रनों पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे यदि यहां पर अफ्रीका को ये विकेट हासिल हो जाता तो यह मैच उनकी तरफ भी मुड़ सकता था।
सोशल मीडिया पर फैंस ने ये सब देखने के बाद कुछ दिन पहले भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के बारे में केन को याद दिलाया जिसमें विराट कोहली बिना अपील के भी पवेलियन वापस चले गए थे।
यहां पर देखिए फैंस ने किस तरह दिखाया सोशल मीडिया पर गुस्साः
यह भी पढ़ें:-
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…