भारत बनाम अफगानिस्तान मैच में क्या रहने वाली दोनों टीमों की रणनीति और क्या रहेगी ड्रीम एलेवन

India vs Afghanistan Dream11 Prediction: आईसीसी वनडे विश्वकप में भारतीय टीम ने अभी तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें टीम ने 3 में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच बारिश की भेट चढ़ गया था। अब टीम को अपना अगला मैच 22 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ और उसके बाद 27 जून को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेलना हैं और टीम इन दोनों ही मैच में जीत के इरादे के साथ उतरेगी जिससे सेमीफाइनल में अपनी जगह को आसानी से बनाया जा सके।

पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में भुवनेश्वर कुमार ने हैम्सट्रिंग इंजरी के कारण गेंदबाज़ी नहीं की थी, जिसके बाद वह अगले 2 मैचों में बाहर रहेंगे और उनकी जगह पर मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया जाएगा। शमी के लिए भी यह बड़ा मौका होगा और वह अच्छा प्रदर्शन करके टीम में भुवनेश्वर की कमी को खलने का मौका नहीं देना चाहेंगे।

विजय शंकर को भी अभ्यास के दौरान जसप्रीत बुमराह की एक गेंद पैर में लग गयी थी, लेकिन खबरों के अनुसार वह मैच से पहले पूरी तरह फिट हो जायेंगे यदि ऐसा नहीं हो पाता है, तो शिखर धवन के विश्वकप से बाहर होने के बाद टीम में उनकी जगह पर शामिल किए गए रिषभ पंत को भी मौका दिया जा सकता है।

वहीं अफगानिस्तान के बारे में यदि बात की जाए तो इस समय टीम प्वाइंट्स टेबल पर सबसे निचले पायदान पर हैं और गुलबदीन नईब की कप्तानी में टीम ने अभी तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें सभी में हार का सामना करना पड़ा है।

अफगानिस्तान की टीम जब इस टूर्नामेंट में खेलने उतरी थी, तो उसे डार्क हॉर्स के रूप में समझा गया था, जो किसी भी टीम का खेल खराब कर सकती थी, क्योंकि टीम के पास राशिद खान और मुजीब उर रहमान के रूप में 2 शानदार स्पिनर खिलाड़ी मौजूद थे, लेकिन पिछले मैच में जिस तरह से इंग्लैंड की टीम ने इन दोनों के ही खिलाफ हमला बोला है, उसके बाद अफगान टीम के इस विश्वकप में आगे की राह बेहद कठिन हो गयी है।

Image Source

महत्तवपूर्ण खिलाड़ी

#1 रोहित शर्मा

बिना किसी संदेश के रोहित शर्मा इस विश्वकप में भारतीय टीम के लिए सबसे अधिक महत्तवपूर्ण खिलाड़ी हैं, क्योंकि रोहित ने तीन मैचो में पारी की शुरूआत करते हुए 122, 57 और 140 रनों की शानदार पारियां खेली हैं। रोहित ने अभी तक 2 बार मैच विनिंग पारी टीम के लिए खेल दी है, जिसमें उन्होंने पहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ और उनसे आने वाले बाकी मैचो में टीम को ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है।

#2 लोकेश राहुल

शिख़र धवन के बाहर हो जाने के बाद लोकेश राहुल के उपर काफी बड़ी जिम्मेदारी आ गयी हैं। राहुल ने पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 57 रनों की पारी खेली थी। इस पारी के बाद राहुल का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा होगा और उनसे आगे भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

#3 विराट कोहली

रन मशीन के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अभी तक इस विश्वकप में शतकीय पारी भले ही नहीं खेली हो लेकिन कोहली ने ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ 82 और 77 रनों की शानदार पारी जरूर खेली हैं।

#4 गुलबदीन नईब

अफगान टीम की इस विश्वकप में कप्तानी कर रहे गुलबदीन नईब ने अपने ऑलराउंडर खेल से सभी को प्रभावित किया है। नईब ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में गेंदबाज़ी में 3 विकेट लेने के साथ 28 गेंदो में 37 रनों की भी पारी खेली थी।

स्कॉवड

अफगानिस्तान

गुलबदीन नईब (कप्तान), असगर अफगान, मोहम्मद नबी, नूर अली जदरान, दवलत जादरान, हसमतुल्ला शाहिदी, नजीबुल्ला जादरान, रहमत शाह, राशिद खान, इकरम अलि खिल (विकेटकीपर), मुजीब उर रहमान, हामिद हसन, शमीउल्लाह शेनवारी, अफताब आलम, हज़रत्तुल्ला ज़जई।

भारत

विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, केदार जाधव, युज़वेंद्र चहल, विजय शंकर, कुलदीप यादव, लोकेश राहुल, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, रिषभ पंत, रोहित शर्मा।

ड्रीम एलेवन की संभावित एकादश | India vs Afghanistan Dream11 Prediction

  1. रोहित शर्मा (कप्तान)
  2. लोकेश राहुल (उपकप्तान)
  3. विराट कोहली
  4. गुलबदीन नईब
  5. हसमतुल्लाह शाहीदी
  6. रहमत शाह
  7. युज़वेंद्र चहल
  8. कुलदीप यादव
  9. मोहम्मद शमी
  10. जसप्रीत बुमराह
  11. इकरम अली खिल (विकेटकीपर)

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago