क्या बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम जीत हासिल कर पायेगी या बांग्लादेश विश्वकप में करेगी कोई बड़ा उलटफेर

India vs Bangladesh Dream11 Prediction: आईसीसी वनडे विश्वकप में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ इस टूर्नामेंट में मिली पहली हार के बाद अगला मैच एजबैस्टन के ही मैदान में 2 जुलाई को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। इस मैच में जहां भारतीय टीम जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह पक्का करना चाहेगी तो वहीं बांग्लादेश की टीम भी जीत हासिल करने की पूरी कोशिश करेगी जिससे वह सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस में बनी रहे।

इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार ने भारतीय टीम को एक वेकअप कॉल के रूप में दिया है, जिसके बाद टीम अपनी कमियों को सुधारकर आगे मैचो में खेलने उतरे क्योंकि सेमीफाइनल में पहुंचने से पहले विराट कोहली की सेना को मिली हार यह कई मायनों में टीम को जगाने का काम भी कर सकती है।

Image Source

वहीं बात की जाए बांग्लादेश की तो उन्होंने इस बार विश्वकप में काफी शानदार खेल दिखाया है जिस कारण वह सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस में अभी भी बने हुए हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें भारत के खिलाफ पहले इस मैच में जीत हासिल करना होगा और उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी लीग मैच में जो उनके लिए आसान काम नहीं होने वाला क्योंकि एक हार टीम को विश्वकप से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

इन दोनों ही टीमों के बीच विश्वकप में हुए मैचो के रिकॉर्ड पर नज़र डाली जाए तो अभी तक भारत और बांग्लादेश के बीच में 3 बार विश्वकप में मैच खेला गया जिसमें 1 बार बांग्लादेश ने तो 2 बार भारतीय टीम ने जीत हासिल की है।

इन खिलाड़ियो पर रहेगी नज़रे

भारत

#1 विराट कोहली

विराट कोहली के बल्ले से अभी तक इस टूर्नामेंट में सभी ने लगातार 5 अर्धशतकीय पारियां जरूर देखी हैं, लेकिन शतक का इंतजार सभी को है, जिसके बाद कोहली की पूरी कोशिश होगी वह इस मैच में टीम के लिए एक बड़ी पारी खेलकर जीत में अहम योगदान दे सके।

#2 जसप्रीत बुमराह

बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ भले ही मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन उनकी गेंदबाज़ी में अंग्रेज़ बल्लेबाज़ अधिक तेज़ी के साथ रन नहीं बना सके थे और यदि बुमराह अपना यही फार्म बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भी दिखाते हैं, बांग्ला बल्लेबाज़ो के लिए उनका सामना करना आसान काम नहीं होने वाला है।

बांग्लादेश

#1 शाकिब अल हसन

शाकिब अल हसन ने इस टूर्नामेंट में जिस तरह का प्रदर्शन अपने बल्ले से किया है, उसके बाद यह कहने में बिल्कुल भी संकोच नहीं होगा कि वह इस विश्वकप के अभी तक सबसे शानदार खिलाड़ी रहे हैं। अपने बल्ले से शाकिब ने अब तक 400 से अधिक रन बनाने के साथ 10 विकेट भी अपने नाम पर किए हैं, जिसके बाद टीम को भारत के खिलाफ इस महत्तवपूर्ण मैच में एक और ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

#2 मुशफिकर रहीम

बांग्लादेश के लिए बल्लेबाज़ी में मध्यक्रम की जिम्मेदारी शाकिब के बाद मुशफिकर रहीम के कंधे पर सबसे अधिक होती हैं, क्योंकि वह टीम के अंत के ओवरो तक खेलकर एक बड़े स्कोर की तरफ पहुंचाने का काम करते हैं, इसके अलावा लक्ष्य का पीछा करते समय भी यह बल्लेबाज़ तेज़ गति के साथ रन भी बना सकता।

Image Source

इस मैच की  ड्रीम इलेवन | India vs Bangladesh Dream11 Prediction

  1. विराट कोहली (कप्तान)
  2. शाकिब अल हसन (उपकप्तान)
  3. तमीम इकबाल
  4. लोकेश राहुल
  5. महमद्दुल्ला
  6. हार्दिक पांड्या
  7. महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर)
  8. रिषभ पंत
  9. मुस्ताफिजुर रहीम
  10. जसप्रीत बुमराह
  11. मोहम्मद शमी

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago