वकार यूनुस को भारतीय फैंस का जवाब | Waqar Younis Slammed by Indians
विश्वकप में खेला लीग स्टेज़ में खेला गया इंग्लैंड बनाम भारत के मैच को लेकर बाकी टीमों की नज़रे काफी लगी हुई थी, जिसमें श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीम प्रमुख थी, क्योंकि इस मैच के परिणाम पर इनकी आगे की राह विश्वकप में तय होने थी, जिसके बाद भारतीय टीम को मिली 31 रनों की हार के साथ जहां इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा हुआ है, तो वहीं श्रीलंका के लिए सेमीफाइनल का सफर खत्म हो गया इसके अलावा बांग्लादेश और पाकिस्तान को अब दूसरे मैचो के परिणामों पर भी निर्भर रहना पडेगा।
पाकिस्तान टीम के पूर्व मुख्य कोच और कप्तान वकार यूनुस ने भारतीय टीम की इस हार को लेकर सवाल खड़े करते हुआ ट्विट किया और कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने इस मैच में जीतने की कोशिश ही नहीं। पाकिस्तान के पास अभी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बाकी है लेकिन उसे इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाले मैच के परिणाम पर निर्भर रहना पड़ेगा साथ उसे अपना आखिरी लीग मैच बांग्लादेश के खिलाफ जीतना भी होगा।
वकार यूनुस ने जो ट्विट किया उसमें उन्होंने लिखा कि, आप अपने जीवन में जो करते हैं, वह काफी कुछ तय करता है कि आप कैसे हो मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता कि पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है या नहीं लेकिन कुछ चैम्पियन खिलाड़ियों की खेल भावना यहां पर परखी गयी जिसमें वह बुरी तरह से फेल हो गए।
यहां पर देखिए वकार यूनुस को उस ट्विट को:
पाक टीम के पूर्व कप्तान का यह ट्विट भारतीय फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और फैंस ने इसको लेकर उनकी काफी आलोचना भी की क्योंकि इस मैच के परिणाम से किसी की खेल भावना को नहीं परखा जा रहा था, जिस कारण वकार यूनुस का यह ट्विट पूरी तरह समझ से परे हैं।
जाधव और धोनी के तरीके को लेकर भी उठे सवाल
जिस समय भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य का पीछा कर रहे थे, तो टीम इंडिया के खेल से ऐसा लग रहा था कि वह मैच में लगातार बने हुए हैं, लेकिन अंत के ओवरो से तेज़ से बल्लेबाज़ी ना करने के कारण टीम का हार का सामना करना पड़ा जिसमें केदार जाधव और महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाज़ के तरीके को लेकर नासिर हुसैन और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज़ो ने भी सवाल उठाया।
यहां पर देखिए फैंस ने किस तरह से दी अपनी प्रतिक्रिया | Waqar Younis Slammed by Indians
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…