आखिर मयंक अग्रवाल के विश्वकप टीम में चयन के पीछे किस तरह से राहुल द्रविड़ की बड़ी भूमिका

Mayank Agarwal’s Selection: इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप में भारतीय टीम को चोट के कारण अब तक 2 झटके लग चुके हैं, जिसमें पहला झटका शिखर धवन के रूप में लगा था, जो बायें हाथ के अंगूठे में हुए फ्रैक्चर के कारण टीम से बाहर हो गए थे, उसके बाद अब विजय शंकर भी अपने पैर की अंगुली को फ्रैक्चर के कारण विश्वकप से बाहर चुके हैं।

भारतीय टीम ने अब शंकर की जगह पर कर्नाटका के खिलाड़ी और ओपनिंग बल्लेबाज़ मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया है। अग्रवाल को पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 2 टेस्ट मैचो में कुल 195 रन बनाये थे। एक खबर के अनुसार शंकर की जगह को लेकर अजिंक्य रहाणे और अंबाती रायुडू के नाम को लेकर भी चर्चा हुई थी।

राहुल द्रविड़ ने मयंक के लिए कही शानदार बात | Mayank Agarwal’s selection

Image Source

28 साल के मयंक अग्रवाल ने पिछले साल इंग्लैंड में हुई ट्राई सीरीज़ के दौरान भारतीय ए टीम के लिए बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। मयंक इस ट्राई सीरीज़ में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे और उन्होंने 4 मैचो में 71.75 के औसत से 287 रन बनाये थे, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 105.90 का रहा था। रायुडू का पिछले कुछ समय से खराब प्रदर्शन और रहाणे को स्पिन खेलने में दिक्कत को देखते हुए चयनकर्ताओं ने मयंक को शामिल करना ठीक समझा।

मयंक के चयन को लेकर सूत्रों के अनुसार मिली खबर के अनुसार बताया गया कि, मयंक ने पिछले साल इंग्लैंड में हुई ट्राई सीरीज़ में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया था। वह एक ऐसे बल्लेबाज़ हैं, जो शुरू में तेज़ गति के साथ रन बनाने के साथ स्पिन भी काफी शानदार तरीके से खेलते हैं।

राहुल द्रविड़ की सलाह उनकी बल्लेबाज़ी को निखारने में बेहद काम आयी। रहाणे को स्पिन खेलने में दिक्कत होती हैं और अंबाती रायुडू का वर्तमान फार्म उतना शानदार नहीं जिस कारण मयंक सबसे उपयुक्त विकल्प थे।

पिछले मैच में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ एजबैस्टन के मैदान में 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, इस हार बावजूद टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने का संभवाना काफी अच्छी हैं और उसे अगले 2 मैचो में से किसी 1 में जीत दर्ज करनी है।

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago