India vs New Zealand Match Prediction: आईसीसी वनडे विश्वकप में भारतीय टीम ने अपने पहले दोनों ही मैच में शानदार जीत दर्ज करते हुए इस टूर्नामेंट का आगाज़ बेहतरीन तरीके से किया है। अब टीम को अपना तीसरा मैच न्यूज़ीलैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेलना हैं, कीवी टीम के खिलाफ इससे पहले जब टीम ने अभ्यास मैच खेला था, तो उसमें टीम 179 रनों पर ही सिमट गयी थी, जिसमें ट्रेंट बोल्ट ने 6.2 ओवरो में 4 विकेट हासिल किए थे।
भारतीय टीम इस मैच में बोल्ट और फर्गुसन के खिलाफ अपने पहले 10 ओवर किस तरह से बल्लेबाज़ी करती हैं, इसके उपर मैच काफी कुछ निर्भर करने वाला है और यदि टीम बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब हो जाती है, तो न्यूज़ीलैंड के लिए जीत हासिल करना आसान काम नहीं होने वाला है।
वहीं बात की जाए न्यूज़ीलैंड की बल्लेबाज़ी को लेकर तो वह केन विलियमसन और रॉस टेलर के उपर काफी कुछ निर्भर करती है क्योंकि अपनी टीम के लिए अधिकतर रन यही दोनों खिलाड़ी मिलकर बनाते है और इस विश्वकप में इन दोनों का फार्म अभी तक अच्छा ही रहा है।
#1. विराट कोहली
अधिकतर भारतीय खिलाड़ियों में से वर्तमान में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे अधिक विराट कोहली के नाम पर हैं। कोहली ने कीवी टीम के खिलाफ 22 वनडे मैचो में 68.53 के औसत से 1302 रन बनायें हैं और यदि न्यूज़ीलैंड विराट का विकेट जल्दी हासिल कर लेती हैं, यह उनके लिए सबसे बड़ी कामयाबी हो सकती है।
#2. महेंद्र सिंह धोनी
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का वनडे में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ काफी शानदार रिकॉर्ड है। धोनी ने कीवी टीम के खिलाफ 12 पारियों में 84.29 के औसत से 590 रन बनाये हैं और टीम को एकबार फिर से उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
#3. केन विलियमसन
न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन अपनी टीम के लिए बल्लेबाज़ी सबसे मजबूत स्तम्भ हैं और उनका विकेट भारतीय टीम को जल्दी हासिल करना होगा क्योंकि वह मैच को काफी तेज़ी के साथ लेकर जा सकते है। पिछले 2 मैचो में विलियमसन ने अपनी टीम के लिए जीत में अहम भूमिका निभा चुके हैं।
#4. रॉस टेलर
कीवी टीम में शामिल सबसे अनुभवी खिलाड़ी रॉस टेलर हैं और बड़ी टीमों के खिलाफ उनका अनुभव टीम के लिए काफी काम आता है, जिस कारण टेलर भारतीय टीम के एक बड़ा खतरा बन सकते हैं।
भारत
विराट कोहली (कप्तान), शिख़र धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युज़वेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, विज़य शंकर, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी।
न्यूज़ीलैंड
केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, कॉलिन मुनरो, ट्रेंट बोल्ट, टॉम लेथम (विकेटकीपर), जेम्स नीशम, मैट हैनरी, मिचेल सेंटनर, लॉकी फर्गुसन, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडल।
संभावित ड्रीम एलेवन
यह भी पढ़ें:-
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…