Yuvraj Singh angered Sachin Tendulkar: भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और सिक्सर किंग के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले युवराज़ सिंह जिन्हें पहली बार साल 2000 में आईसीसी नॉकऑउट ट्राफी में भारत की तरफ से खेलने का मौका मिला था उन्होंने अपने 19 साल के करियर को पूर्ण विराम देते हुए 10 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
युवराज ने अपने करियर के पहले ही टूर्नामेंट के क्वाटर फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 80 गेंदो में 84 रनों की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया था, लेकिन इसके बाद वह फाइनल मैच में उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर सके और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सिर्फ 14 रन ही बना सके जिसके बाद भारतीय टीम को उस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
साल 2011 के विश्वकप ने युवी को भारत के महानतम खिलाडियों की सूचि में शामिल कर दिया था, क्योंकि उस टूर्नामेंट में जहां युवराज ने बल्ले से 362 रन बनाये थे, तो वहीं गेंद से भी 15 विकेट अपने नाम पर किए थे, जिस कारण भारतीय टीम 28 साल के बाद फिर से विश्वविजेता बनी थी और युवराज को मैन ऑफ दी टूर्नामेंट का खिताब दिया गया लेकिन इसी के बाद उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो गयी और उससे ठीक होने के बाद युवी उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर सके जैसा अपने करियर के पहले पड़ाव में कर रहे थे।
जब बल्ला तोड़ने पर सचिन ने समझाया | Yuvraj Singh angered Sachin Tendulkar
युवी 2013 में एक विज्ञापन की शूटिंग करने के लिए गए थे जहां पर पत्रकारो से बातचीत करते हुए उन्होंने अपने जीवन से जुड़ी एक बड़ी घटना के बारे में बताया जो उन्हें सचिन ने समझायी थी।
हम सभी जानते हैं, कि युवराज सिंह का सबसे पसंदीदा क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं और 2011 विश्वकप जीतने के बाद उन्होंने इस बात को सभी से कहा था, कि वह यह विश्वकप सचिन के लिए जीतना चाहते हैं।
इसके बाद युवी ने सभी को उस घटना के बारे में बताया कि जब ऑस्ट्रेलिया की टीम भारतीय दौरे पर थी, तो मुम्बई में हुए मैच के दौरान युवराज सिंह जल्दी ऑउट हो गए और इसके बाद जब वह गुस्से से पवेलियन वापस लौटे तो उन्होंने अपने बैट को काफी जोर से ड्रेसिंग रूम के फ्लोर में पटका जिससे बल्ला 2 हिस्सो में टूट गया और सचिन ने जब यह सब देखा तो उन्होंने मुझसे आकर कहा कि,
आप पैसा कमाते हैं, खाना खाने के लिए और जिसका जरिया क्रिकेट है, इसलिए ऐसा दुबारा मत करना और युवराज़ उसके बाद अपन करियर में ऐसी गलती फिर नहीं की।
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…