Shikhar Dhawan Ruled Out: इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप में भारतीय टीम को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपने तीसरे मैच से पहले एक बड़ा झटका लगा है, जिसमें पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले शिख़र धवन अपने अंगूठे की चोट के कारण तीन हफ्ते के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं।
शिख़र धवन जिस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाज़ी कर रहे थे, तो उस समय कुल्टर नाइल की एक गेंद बाउंस लेकर उनके अंगूठे जाकर लगी जिसके बाद धवन ने बल्लेबाज़ी करना जारी रखा और 109 गेंदो में 117 रनों की पारी खेली जिसमें 16 चौके लगाए लेकिन इसके बाद वह फील्डिंग करने के लिए मैदान में नहीं उतरे।
33 साल के धवन को मैच के बाद अंगूठे का स्कैन कराने के लिए लेकर जाया गया जिसके बाद उन्हें तीन हफ्ते के लिए आराम की सलाह दी गयी है और भारतीय टीम के लिए यह एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि धवन का फार्म इंग्लैंड में काफी शानदार रहा है और आईसीसी टूर्नामेंट में उनका बल्ला काफी जोर-शोर से चला है।
कप्तान कोहली को अभी भी यह उम्मीद है, कि धवन की चोट अधिक गंभीर नहीं होगी और अंगूठे में सूजन सही होगी। धवन के लिए अफ्रीका के खिलाफ पहला मैच उतना शानदार नहीं बीता था, लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धवन ने शानदार पारी से फार्म में वापसी की।
लेकिन अब कोहली के सामने जहां रोहित के साथ कौन सा खिलाड़ी पारी की शुरूआत करेगा तो वहीं चौथे नंबर पर वह किस बल्लेबाज़ को बैटिंग के लिए भेजेंगे। अभी टीम मैनेजमैंट इन सभी चीज़ो को लेकर अपनी पूरी नज़रे बनाये हुए हैं।
वहीं आईसीसी टूर्नामेंट के नियमों की बात करी जाए तो जबतक शिखर धवन इस पूरे टूर्नामेंट से चोट के कारण बाहर नहीं हो जाते हैं, तब तक टीम उनकी जगह पर किसी और खिलाड़ी को शामिल नहीं कर सकती।
यह भी पढ़ें:-
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…