भारत की पाकिस्तान के खिलाफ जीत केे साथ मैच में बने पहली बार कई नये रिकॉर्ड

India vs Pakistan Match Summary: भारतीय टीम ने विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने जीत के रिकॉर्ड को कायम रखते हुए मैनचेस्टर में खेले गए मैच में डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 89 रनों से जीत हासिल की। इस मैच में उपकप्तान रोहित शर्मा ने जहां 140 रनों की पारी खेली तो वहीं लोकेश राहुल ने 57 और विराट कोहली ने 77 रनों की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 50 ओवरो के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 336 रनों तक पहुंचाने का काम किया।

पाकिस्तान की टीम जब इस स्कोर का पीछा करने उतरी तो टीम 35 ओवरो तक 166 रन ही बना सकी और 6 विकेट भी गंवा चुकी थी, इसके बाद डीएल नियम के अनुसार पाक टीम को 40 ओवरो में 301 रनों का लक्ष्य मिला जो उनके लिये पाना नामुमकिन था।

यहां पर देखिए – India vs Pakistan Match Summary

  • विश्वकप में भारतीय टीम की पाकिस्तान के खिलाफ यह 7 वीं जीत थी, जो विश्वकप के इतिहास में किसी टीम का संयुक्त रूप से बिना हारे जीत का रिकॉर्ड है। पाकिस्तान ने भी श्रीलंका के खिलाफ विश्वकप में लगातार 7 मैच में जीत हासिल कर चुके है।

image source

  • सरफराज अहमद भारत और पाकिस्तान के विश्वकप मैच में पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है। इस मैच से पहले हुए 6 मैचो में भारतीय टीम ने 5 बार टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी की थी, जबकि 2003 में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी का फैसला लिया था।
  • विश्वकप में भारत की पाकिस्तान के खिलाफ 89 रनों की जीत अभी तक की सबसे बड़ी जीत हैं। इससे पहले 2015 के विश्वकप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 76 रनों से जीत हासिल की थी, वहीं वनडे में भारत की पाकिस्तान के खिलाफ रनों के लिहाज़ से तीसरी सबसे बड़ी जीत है।
  • रोहित शर्मा पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में लगातार 2 शतक लगायें हैं। इससे पहले पिछले साल एशिया कप में रोहित ने 111 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

image source

  • 336 रन 5 विकेट के नुकसान पर विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है, इससे पहले इंग्लैंड ने इसी विश्वकप में पाक टीम के खिलाफ 9 विकेट पर 334 रन बनाये थे।
  • ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान में भारतीय का वनडे में ये सबसे बड़ा स्कोर है, इससे पहले साल 2006 में टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 7 विकेट पर 318 रन बनाये थे।
  • विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 11000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने 222 पारियों में यह मुकाम हासिल किया जबकि सचिन ने 276 पारियों में 11000 रन पर पहुंचे थे।
  • लोकेश राहुल और रोहित शर्मा की ओपनिंग जोड़ी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में औसत 72 का है, जो 1000 से अधिक रन बनाने वाली सभी भारतीय जोड़ियो में सबसे शानदार है। इन दोनों ने 17 साझेदारियों में 1080 रन मिलकर बनाये हैं, जिसमें 3 शतकीय और 6 अर्धशतकीय साझेदारियां शामिल हैं।

image source

  • राहुल और रोहित के बीच इस मैच में हुई पहले विकेट के 136 रनों की साझेदारी भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वकप में पहली ओपनिंग शतकीय साझेदारी है। इससे पहले साल 1996 के विश्वकप में नवजोत सिद्धु और सचिन ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े थे।
  • 136 रनों की यह साझेदारी साथ में किसी भी विकेट के लिए भारत और पाक के विश्वकप मैचो में सबसे अधिक हैं। इससे पहले साल 2015 के विश्वकप में दूसरे विकेट के लिए विराट कोहली और शिखर धवन ने 129 रनों की साझेदारी की थी।
  • बाबर आजम और फकर जमान के बीच इस मैच में हुई दूसरे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी पाकिस्तान के लिए विश्वकप में भारत के खिलाफ पहली शतकीय साझेदारी थी। इससे पहले 1992 के विश्वकप में आमिर सोहेल और जावेद मियांदाद ने तीसरे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की थी।

यह भी पढ़ें:-

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago