Rishabh Pant Joins Team India in Manchester
भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिषभ पंत जिन्हें विश्वकप के लिए चुनी गयी 15 सदस्यों की टीम में शामिल नहीं किया गया था, वह टीम के साथ इंग्लैंड में शिखर धवन के बैकअप खिलाड़ी के रूप में जुड़ चुके हैं। धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच के दौरान चोट लगी थी, जिसमें उनके बायें हाथ के अंगूठे में हल्का फ्रैक्चर आ गया था।
धवन को जब उस मैच में चोट लगी थी तो उन्होंने उसके बाद बल्लेबाज़ी करना जारी रखते हुए शतकीय पारी खेली लेकिन उसके बाद धवन पूरे मैच में फील्डिंग के लिए मैदान में नहीं उतरे जिसके बाद अगले दिन जब उनके अंगूठे का स्कैन कराया गया तो पता चला कि वह लगभग 2 हफ्तों के लिए मैदान में नहीं उतर सकते जिसके बाद पंत को उनके बैकअप के रूप में इंग्लैंड के लिए रवाना कर दिया गया।
अब भारतीय टीम 16 जून को पाकिस्तान के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी जिसको लेकर दोनों ही टीमों के फैंस का उत्हास पिछले काफी समय से देखा जा रहा है, लेकिन इसी बीच रिषभ पंत भी टीम के साथ जुड़ चुके है, जिन्हें पहले टीम में इसलिए जगह नहीं मिली थी, क्योंकि वह दिनेश कार्तिक भी दौड़ में थे, जिनके पास अधिक अनुभव है।
वहीं बीसीसीआई ने अपने ऑफीशियल ट्विटर एकाउंट से रिषभ पंत के टीम के साथ जुड़ने की खबर सभी को दी और कैप्शन देते हुए लिए कि देखिए भारतीय टीम के साथ कौन सा खिलाड़ी जुड़ चुका है।
रिषभ पंत भी मैनचेस्टर पहुंचने के बाद कराची में पैदा होने वाले क्रिकेट के सबसे बड़े फैन में से एक मोहम्मद बशीर जिन्हें सभी चाचा शिकागो के नाम से जानते हैं। बशीर का भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी से काफी अच्छा रिश्ता है और धोनी भी पिछले 8 सालों से जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाता है, तो उनके लिए टिकट की व्यवस्था करते हैं।
बशीर चाचा ने इस बार भारतीय टीम के लिए अलग ही योज़ना बनाकर मैनचेस्टर उतरे हैं, जिसमें उन्होंने शिकागो से 6000 किलोमीटर का सफर तय करके भारतीय टीम के लिए गुलाब के फूल लेकर आये हैं, जो वह पूरी टीम के खिलाड़ियो को मैच से पहले ओल्ड ट्रैफर्ड में देंगे।
यह भी पढ़ें:-
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…