Categories: Cricket

India vs South Africa सीरीज़ का पू्रा कार्यक्रम, टीम और कहां पर देेख सकते हैं, लाइव मैच

India vs South Africa Series 2019 Schedule, Team, Squad, Live Streaming
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज़ के दौरे पर तीनों फार्मेट में सीरीज़ जीतकर इतिहास रचने के बाद अब लम्बे घरेलू सीज़न के लिए तैयार है, जिसकी शुरूआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ से होगी। अफ्रीका की टीम भारत के दौरे पर पहले तीन मैच की टी20 सीरीज़ खेलेगी जिसकी शुरूआत 15 सितम्बर से होगी।

विश्वकप के सेमीफाइनल में हार के बाद टीम विराट कोहली की कप्तानी में कैरेबियन दौरे पर तीनों ही फार्मेट में सीरीज़ जीत के साथ एकबार फिर से आत्मविश्वास हासिल कर लिया है और अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप को लेकर अभी से भारतीय टीम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

वहीं बात की जाए साउथ अफ्रीका टीम की तो वर्ल्डकप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम एकबार फिर से जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेंगी लेकिन टी20 में फॉफ डू प्लेसी को कप्तानी देने की जगह पर अफ्रीका चयनकर्ताओं ने विकेटकीपर बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक को इस सीरीज़ के कप्तान बनाने का फैसला लिया है।

इसके अलावा कई अनुभवी टी20 खिलाड़ियों को भी इस सीरीज़ के लिए टीम में जगह नहीं दी गयी जो सभी को और अधिक चौकाता हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका देने का फैसला लिया गया जिसमें बिजोर्न फार्चुन, बेरून हेंड्रिक्स और एनरिच नार्टज को मौका दिया गया है।

टी20 सीरीज़ के बाद अफ्रीका टीम अपने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का भी आगाज़ भारत के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज़ के साथ करेगी।

यहां पर देखिए टी20 सीरीज़ का पूरा कार्यक्रम | India vs South Africa T20 Series 2019 Schedule

  • पहला टी20 – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 15 सितम्बर की शाम को 7 बज़े, धर्मशाला
  • दूसरा टी20 – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 18 सितम्बर की शाम को 7 बजे, मोहाली
  • तीसरा टी20 – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 22 सितम्बर की शाम को 7 बजे, बैंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में।

यहां पर देखिए टेस्ट सीरीज़ का पूरा कार्यक्रम | India vs South Africa Test IND vs SA Schedule

  • पहला टेस्ट – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – 2 से 6 अक्टूबर तक, सुबह 9 बजकर 30 मिनट, विशाखापट्टनम स्टेडियम।
  • दूसरा टेस्ट मैच – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – 10 से 14 अक्टूबर तक, सुबह 9 बजकर 30, महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम पूणे।
  • तीसरा टेस्ट मैच – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – 19 से 23 अक्टूबर, सुबह 9 बजकर 30, रांची

स्कॉवड टी20 सीरीज़ के लिए | IND vs SA T20 Squad

भारत (India):
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चहर, खलील अहमद, दीपक चहर, नवदीप सैनी।

दक्षिण अफ्रीका (South Africa):
क्विंटन डी कॉक (कप्तान, विकेटकीपर), रीज़ा वैन डर डुसेन (उपकप्तान), तांबे बुवामा, जूनियर डाला, बिजोर्न फार्चुन, बेरून हेंड्रिक्स, रीज़ा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, एनरिच नार्टज, एंडिले फेलुकवायो, ड्वेन पिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, जॉन-जॉन स्मट्स

टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम | IND vs SA Test Team

भारत (India):
अभी सीरीज़ के लिए टीम की घोषणा नहीं हुई है।

साउथ अफ्रीका (India):
फॉफ डू प्लेसी (कप्तान), तांबे बुवामा (उपकप्तान), तेनिस डी ब्रुयन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डीन एल्गर, जूबयार हमजा, केशव महाराज, एडिन मार्करम, सेनूरन मुथुसैमी, लुंगी एन्गीडी, एनरिच नार्टज, वर्नोन फिलेंडर, डैन पीडएट, कगिसो रबाडा, हेनरिक क्लासेंन।

कहां पर देख सकते हैं, लाईव मैच | India vs South Africa Series 2019 Live Streaming

भारतीय फैंस इस पूरी सीरीज़ को लाइव स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स एचडी2 पर देख सकते हैं। इस मैच का भारतीय उपमहाद्वीप में लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार एप पर देखा जा सकता है। डीडी नेशनल और डीडी स्पोर्ट्स पर टी20 सीरीज़ का सीधा प्रसारण भी भारत में होगा।

  • साउथ अफ्रीका – सुपर स्पोर्ट
  • यूएस – विलो टीवी, स्काइ स्पोर्ट्स
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago