महेंद्र सिंह धोनी ने अपने संन्यास को लेकर चल रही खबरो लेकर दिया बड़ा बयान

MS Dhoni Responds to Retirement Rumours: इस समय विश्वकप में भारतीय टीम के प्रदर्शन से अधिक चर्चा महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर चल रही अटकलबाजियों को लेकर चल रही है। पिछले कुछ समय से धोनी के प्रदर्शन को लेकर काफी सवाल खड़े किए जा रहे हैं और इस कारण कहीं ना कहीं उनके उपर संन्यास को लेकर आचोलको की तरफ से दबाव भी बनाया जा रहा है। इस साल की शुरूआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई वनडे सीरीज़ में धोनी ने अपने बल्ले से आलोचको को जवाब जरूर दिया था, लेकिन विश्वकप में एकबार फिर से उनके उपर सवाल खड़े हो रहे हैं।

काफी लोगों को ऐसा लगता है, कि विश्वकप 2019 के बाद धोनी अपने संन्यास का ऐलान कर सकते हैं और ऐसी खबरे भी आ रही हैं, कि विश्वकप में भारतीय टीम का जो भी आखिरी मैच होगा उसके बाद धोनी संन्यास ले सकते हैं।

कुछ दिन पहले ही बीसीसीआई के ऑफीशियल ने इन सारी बातों को लेकर इंडिया टुडे को बयान देते हुए कहा था, कि आप महेंद्र सिंह धोनी को कभी नहीं समझ सकते हैं, लेकिन वह विश्वकप के बाद खेलना जारी रखेंगे ऐसा शायद ही हो लेकिन जब उन्होंने तीनों ही फार्मेट से अपनी कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था, जिसको किसी को भी आभास नहीं तो धोनी को लेकर किसी भी तरह की संभावना नहीं बनायी जा सकती है।

मैं कुछ नहीं जानता – धोनी | MS Dhoni Responds to Retirement Rumours

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने संन्यास को लेकर चल रही खबरो को लेकर कहा कि मुझे इसके बारे में कुछ भी नहीं पता। एबीपी न्यूज़ के अनुसार धोनी ने कहा कि, उन्हें खुद नहीं पता कि वह कब संन्यास लेने वाले हैं, साथ ही धोनी ने ये भी कहा कि कुछ लोग चाहते हैं कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच से पहले अपने संन्यास का ऐलान कर दे।

इस विश्वकप में धोनी के बल्ले से तेज़ रन ना बनने के कारण उनके खेल को लेकर आलोचना का शिकार होना पड़ा खासकरके अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच में क्योंकि यहां पर टीम को तेज़ गति से रन बनाने थे लेकिन 37 साल के धोनी ऐसा करने में कामयाब नहीं हो सके।

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago