West Indies के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत के साभ भारतीय टीम ने बना दिया ये शानदार रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच में 3 मैचो की वनडे सीरीज़ का दूसरा मैच 18 दिसंबर को विशाखापट्टनम के मैदान में खेला गया जिसमें मेजबान टीम ने 107 रनों की बड़ी जीत दर्ज करते हुए सीरीज़ को 1-1 से बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया है। इस मैच में रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने पहले विकेट के लिए 37 ओवर तक बल्लेबाज़ी करते हुए 227 रनों की शानदार साझेदारी की।

लोकेश राहुल ने जहां इस मैच में 104 गेंदे खेलते हुए 102 रनों की शतकीय पारी खेली तो वहीं रोहित शर्मा ने भी 138 गेंदो में 159 रनों की पारी खेलकर टीम के लिए बड़े स्कोर की नींव को रख दिया था। वहीं अंत के ओवरो में बल्लेबाज़ी के लिए आये श्रेयस अय्यर ने सिर्फ 32 गेंदो में 53 रनों की पारी खेली जबकि रिषभ पंत ने 16 गेंदो में 39 रनों की पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 50 ओवरो में 5 विकेट के नुकसान पर 387 रन तक पहुंचा दिया था।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज़ टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई लेकिन पहले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले शाई होप ने जरुर 85 गेंदो में 78 रनों की पारी खेली तो वहीं निकोलस पूरन ने भी 47 गेंदो में 75 रनों की पारी खेलते हुए टीम को मैच में बनाये रखने की कोशिश की लेकिन विंडीज़ टीम 43.3 ओवरो में 280 रन बनाकर सिमट गयी।

यहां पर देखिए इस मैच में कौन-कौन से रिकॉर्ड बने

दूसरे वनडे मैच में मिली 107 रनों की जीत के बाद भारतीय टीम का घर पर चले आ रहे पिछले 4 वनडे मैचों में लगातार हार का सिलसिला भी खत्म हो गया।


वेस्टइंडीज़ टीम का भी पिछले 4 वनडे मैचों से चला आ रहा जीत का सिलसिला भी इस हार के साथ खत्म हो गया, इससे पहले विंडीज़ टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज़ में लगातार 3 वनडे मैच जीतने के साथ पहले वनडे में भी जीत दर्ज की थी। यह साल 2015 के बाद विंडीज़ टीम की लगातार जीत का सबसे बड़ा सिलसिला था।


रोहित शर्मा पहले ऐसे अंतरराष्ट्रीय ओपनिंग बल्लेबाज़ बन गए हैं, जिन्होंने 1 साल में पारी की शुरुआत करते हुए 10 शतक लगाये हैं। इसके अलावा रोहित पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक साल में 7 अलग-अलग देशों के खिलाफ शतक लगाया है।


इस मैच में कुल 29 छक्के लगे जिसमें से भारतीय टीम की तरफ से 16 तो विंडीज़ की तरफ से 13 छक्के लगाये गए। यह भारतीय सरजमीं में हुए किसी वनडे मैच में दूसरा सबसे अधिक छक्के लगने का रिकॉर्ड है। इससे पहले साल 2013 में बैंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में 38 छक्के लगे थे।


दोनों ही टीमों ने इस मैच में कुल 667 रन बनाये, यह भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच हुए किसी एक वनडे मैच में दूसरा सबसे अधिक कुल स्कोर हैं। इससे पहले साल 2011 में इंदौर वनडे मैच में दोनों टीमों ने कुल 683 रन बनाये थे, जिसमें सहवाग ने 219 रनों की पारी खेली थी।


वनडे क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, कि दोनों ही टीमों के कप्तान अपना खाता भी नहीं खोल सके। वैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात की जाए तो ऐसा 12 वीं बार हुआ है।


कुलदीप यादव भारत के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिनके नाम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2 बार हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। कुलदीप ने इससे पहले साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता वनडे मैच के दौरान ऐसा किया था।


वनडे क्रिकेट में 2 या उससे अधिक हैट्रिक लेने के माममे में कुलदीप यादव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6 वें खिलाड़ी बन गए हैं। लसिथ मलिंगा ने वनडे में जहां 3 बार ये कारनामा किया है, तो वहीं वसीम अकरम, सकलैन मुश्ताक, चमिंडा वास और ट्रेंट बोल्ट ने 2-2 बार ऐसा कर चुके हैं।


इस साल भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4 खिलाड़ियों ने हैट्रिक लेने का कारनाम किया है, जिसमें जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में, दीपक चाहर ने टी20 में तो वहीं कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी ने वनडे में। किसी और टीम के लिए एक साल में 2 से अधिक हैट्रिक एक साल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं आयी है।


रोहित शर्मा और लोकेश राहुल के बीच पहले विकेट के लिए हुई 227 रनों की साझेदारी के बाद यह दूसरी भारतीय ओपनिंग जोड़ी बन गयी है, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 200 से अधिक रनों की साझेदारी पारी की शुरुआत करते हुए की है। इससे पहले साल 2014 में शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे ने श्रीलंका के खिलाफ कटक वनडे मैच के दौरान पहले विकेट के लिए 231 रन जोड़े थे।


राहुल और रोहित के बीच हुई पहले विकेट के लिए 227 रनों की साझेदारी भारतीय टीम के लिए वनडे में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहली 200 से अधिक रनों की ओपनिंग साझेदारी है। इसके अलावा विंडीज़ टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट में यह ओपनिंग के तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। साल 2015 में जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में हासिम अमला और रैली रोसू ने पहले विकेट के लिए 247 रन जोड़े थे।


रिषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने चौथे विकेट के लिए सिर्फ 24 गेंदो में 73 रनों की साझेदारी कर दी थी। इन दोनों की साझेदारी का रन रेट 18.25 का था, जो वनडे क्रिकेट में यह 50 से अधिक रनों की साझेदारी के मामले में तीसरा सबसे अधिक है।


श्रेयस अय्यर ने विंडीज़ के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 47 वें ओवर में 5 गेंदे खेलते हुए 28 रन बना दिये। अय्यर ने ओवर की दूसरी, तीसरी, पांचवी और आखिरी गेंद पर जहां छक्का लगाया तो वहीं चौथी गेंद पर चार रन बटोरे थे। यह किसी भी भारतीय का एक ओवर में बनाये गए सबसे अधिक रन हैं।


47 वें ओवर में भारतीय टीम ने कुल 31 रन बनाये जो वनडे क्रिकेट में भारत के लिए अभी तक बल्लेबाज़ी के लिहाज से सबसे शानदार ओवर रहा है। इससे पहले साल 1999 में सचिन तेंदुलकर और अजय जडेजा ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मिलकर एक ओवर में 28 रन बनाये थे।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago