भारत में क्रिकेट को काफी ज्यादा फॉलो किया जाता है. फिलहाल, भारत और वेस्टइंडीज के बीच ODI सीरीज चल रही है जिसका अंतिम मैच काफी ज्यादा रोचक रहने वाला है. भारत के पास एक जबरदस्त ODI टीम में और इस वजह से इंडिया को हराना काफी ज्यादा मुश्किल है.
भारतीय टीम साल में कई सारे देशों के खिलाफ कई सीरीज खेलता है. भारत के लिए पिछली 3 ODI सीरीज जबरदस्त रही है. आज हम भारत द्वारा खेली अंतिम 3 सीरीज के बारे में बात करने वाले हैं.
फिलहाल, भारत और वेस्टइंडीज के बच ODI सीरीज चल रही है लेकिन सारे मैच भारत में हो रहे हैं. इसके पहले भी दोनों टीमों के बीच वेस्टइंडीज में 3 मैचों की ODI सीरीज हो चुकी है. इस सीरीज को भारत ने 2-0 से जीता था. दरअसल, पहले मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था. दूसरे मैच में तीन इंडिया की 59 रनों से जीत हुई थी. यहां भारत ने 270 बनाए थे और विंडीज 210 रन पर आउट हो गए थे. तीसरा मैच भी भारत ने जीता था, इस बार टीम की 6 विकेट से जीत हुई थी. यहां डकवर्थ लुइस मेथड के चलते भारत को 255 रन चाहिए थे और टीम ने 15 रन रहते हुए जीत हासिल कर ली.
इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत मिली थी. उन्होंने भारत को 3-2 से हराया था. पहला मैच भारत ने 6 विकेट से जीता था जहां केदार ने 81 रन बनाए थे. दूसरा मैच भी टीम इंडिया ने जीता था, इस बार उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 250 रन बनाने से रोक लिया था. अंतिम 3 मैच भारत बहुत कम अंतर से हारा था. तीसरे और पांचवे मैच में भारत की 32 और 35 रन से हार हुई थी. चौथे मैच में चेज करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया था.
भारत ने लंबे समय बाद न्यूजीलैंड जाकर कोई ODI मैच खेला था और यह पूरी सीरीज भारत के लिए बढ़िया रही थी. पहला मैच भारत ने 8 विकेट से जीता था जहां धवन ने जबरदस्त 75 रन की नॉटआउट पारी खेली थी. इसके अलावा दूसरे मैच में भी भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की थी, इस मैच में रोहित ने जबरदस्त 87 रन बनाए थे. तीसरा ODI फिर भारत ने जीता था. दरअसल, इस मैच में शमी और कप्तान कोहली का जबरदस्त प्रदर्शन रहा था. चौथा मैच भारत के लिए काफी बुरा माना जाएगा क्योंकि यहां टीम 92 पर ही ढेर हो गयी थी और कीवी टीम को बड़ी आसानी से जीत मिली थी. 5वां और अंतिम मुकाबला भारत ने 35 रन से जीता था.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…