भारत बनाम वेस्टइंडीज़ के बीच 15 दिसंबर को 3 मैचो की वनडे सीरीज़ का पहला मैच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला गया, जिसमें विंडीज़ टीम ने शानदार 8 विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज़ में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में विंडीज़ कप्तान कायरन पोलार्ड ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया जिसके बाद शैल्डन कोट्रेल ने भारतीय में शुरुआत में 2 बड़े झटके दे दिए।
शैल्डन कोट्रेल ने एक ही ओवर में फार्म में चल रहे लोकेश राहुल और विराट कोहली के विकेट झटककर टीम इंडिया को परेशानी में डालने का काम किया वहीं उपकप्तान रोहित शर्मा भी पारी के 19 वें ओवर में अल्जारी जोसेफ का शिकार बनकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मिडिल ऑर्डर पर टीम को संभालने का जिम्मा आ गया।
श्रेयस अय्यर और रिषभ पंत ने टीम को निराश ना करते हुए 70 और 71 रनों की पारी खेलते हुए टीम इंडिया को एकबार फिर से मैच में वापसी लेकर आये इसके बाद अंत में टीम में लम्बे समय के बाद वापसी कर रहे केदार जाधव ने 35 गेंदो में 40 रनों की महत्तवपूर्ण पारी खेली। जाधव को रवींद्र जडेजा का साथ मिला जिसमें जडेजा ने 21 गेंदो में 21 रनों की पारी खेली और उन्हें 48 ओवर में रोस्टन चेज ने रन ऑउट कर दिया था।
जडेजा के रन ऑउट को लेकर काफी विवाद देखा गया क्योंकि शुरु में मैदानी अंपायर ने उन्हें ऑउट देने का कोई फैसला नहीं किया था, लेकिन इसके बाद टीवी रिप्ले में आने पर पता चला कि जडेजा ऑउट हैं, तो विंडीज़ टीम के कप्तान पोलार्ड और टीम के बाकी खिलाड़ी इसको लेकर तुरंत अपील करने लगे।
विराट कोहली को आया गुस्सा
वेस्टइंडीज़ टीम के खिलाड़ियों को जैसे ही पता चला कि जडेजा रन ऑउट हैं, तो उन्होंने फील्ड अंपायर से अपील की जिसके बाद तीसरे अंपायर के पास फैसला जाने के बाद उन्हें तुरंत ऑउट दे दिया गया। इससे पहले फील्ड अंपायर ने जडेजा को नॉट ऑउट दिया था, लेकिन टीवी रिप्ले में जब पता चला कि वह ऑउट हैं, तो विंडीज़ खिलाड़ियों को भी कुछ समझ नहीं आया।
वहीं ड्रेसिंग रुम में बैठकर यह सब देख रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली भी फील्ड अंपायर के फैसले को लेकर काफी गुस्से में नजर आये और वह बाउंड्री के पास तक आ गये थे। इसके अलावा इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाये थे, जिसके जवाब में विंडीज़ टीम ने इस लक्ष्य को 47.5 ओवरो में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
कैरेबियन टीम की इस जीत में शिमरन हेटमायर और साई होप का सबसे बड़ा योगदान रहा, जिसमें हेटमायर ने 139 रनों की पारी खेली तो वहीं साई होप ने नाबाद 102 रनों की। दोनों ही टीमों के बीच में अब सीरीज़ का दूसरा वनडे मैच 18 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।
यहां पर देखिए उस रन ऑउट का पूरा वीडियो
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…