Categories: CricketNews

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज़ में विराट कोहली कर सकते हैं, इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम पर

भारतीय टीम को साल 2020 में अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ श्रीलंका के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज़ के रुप में खेलनी है, जिसकी शुरुआत गुवाहटी में 5 जनवरी से पहले टी20 मैच के साथ होगी। इस सीरीज़ में भारतीय कप्तान विराट कोहली एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम पर कर सकते हैं, जिसमें वह अपने साथी खिलाड़ी को टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक रनों के मामले में पीछे छोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जायेंगे।

कोहली और भारतीय टीम के लिमिटेड ओवर्स के उपकप्तान रोहित शर्मा वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय टी20 में रन बनाने के मामले में बराबरी पर खड़े हुए हैं, जिसमें दोनों ने 2633 रन बनाये हैं, वहीं रोहित शर्मा को इस सीरीज़ के लिए आराम देने का फैसला किया गया है, जिसके बाद विराट कोहली को यह रिकॉर्ड अपने नाम पर करने में अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

विराट कोहली लगातार तीनों ही फार्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और इसी कारण उनका तीनों ही फार्मेट में बल्लेबाज़ी का औसत 50 से अधिक है। विराट ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ हुई साल 2019 की अंतिम टी20 सीरीज़ में बल्ले से शानदार खेल दिखाया था, जिसमें उन्होंने पहले मैच में 50 गेंदो में 98 रनों की मैच विनिंग पारी भी खेली थी।

इसके अलावा कोहली ने विंडीज़ के खिलाफ उसी सीरीज़ के तीसरे टी20 मैच में सिर्फ 29 गेंदो में 70 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम का स्कोर 20 ओवरो में 240 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान भी दिया था, जिस कारण भारतीय टीम को उस सीरीज़ को अपने नाम पर करने में बिल्कुल भी मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ा था।

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज़ से पहले भारतीय टीम का फार्म भी उसके साथ होगा क्योंकि टीम ने बांग्लादेश और वेस्टइंडीज़ के खिलाफ हुई पिछली 2 सीरीज़ो को अपने नाम पर किया है। जहां कोहली को बांग्लादेश के खिलाफ हुई टी20 सीरीज़ में आराम दिया गया था, तो वहीं रोहित को अब श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज़ में आराम देने का फैसला किया गया है।

वहीं बात की जाए भारतीय टीम का श्रीलंका के खिलाफ टी20 में रिकॉर्ड को लेकर तो उसमें साफ तौर पर टीम इंडिया का दबदबा आसानी से देखने को मिल सकता है, क्योंकि अभी तक भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ एक भी द्विपक्षीय टी20 सीरीज़ को नहीं गवांया है। वहीं श्रीलंका की टीम ने भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट में अपनी आखिरी जीत साल 2016 में हासिल की थी।

भारत बनाम श्रीलंका के बीच होने वाली टी20 सीरीज़ के लिए यह हैं, दोनों टीम

भारत

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शिवम दूबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, मनीष पांडे, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन।

श्रीलंका

लसिथ मलिंगा (कप्तान), दनुष्का गुनाथिल्का, अविष्का फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज़, दशुन शनाका, कुशल परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजया डी सिल्वा, इशुरु उडाना, भानुका राजपक्षे, ओसेदा फर्नांडो, वेंदु हसरंगा, लहिरु कुमारा, कुशल मेंडिस, लक्शन संदाकन, कशुन रंजीता।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago