भारतीय टीम के तेज़ गेंदबाज़ जो चोट से उबरने के बाद पूरी तरह फिट होने के बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं, उनसे जब कुछ समय पहले एक सवाल पूछा गया कि धोनी और कोहली में कौन बेहतर कप्तान हैं, तो बुमराह ने जवाब में कहा कि धोनी और कोहली दोनों ही शानदार कप्तान हैं, जहां हम कोहली की कप्तानी में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में नंबर 1 पर बने हुए हैं, तो वहीं धोनी की कप्तानी में हमने सभी आईसीसी ट्राफियों को जीता है।
जहां धोनी का करियर अब खत्म होने के करीब है, तो वहीं विराट कोहली तीनों ही फार्मेट में शानदार कप्तान साबित हो रहे हैं, जिसमें बुमराह ने अपने सवाल के जवाब में कहा कि दोनों ही शानदार हैं, इसके अलावा जसप्रीत ने कहा कि दोनों की कप्तानी करने के तरीके में किसी तरह का कोई अंतर नहीं है।
दोनों ही एक तरह की कप्तानी करते हैं और आप को पूरी आजादी देते हैं, कि आप किसी तरह की फील्ड रखना चाहते हैं और उसमें मदद भी करते हैं, जिसमें आपको सिर्फ अपनी गेंदबाज़ी को लेकर जिम्मेदारी लेनी होती है।
प्रथम श्रेणी क्रिकेट ने मुझे काफी मदद की
बुमराह जो तीनों ही फार्मेट में से टेस्ट क्रिकेट में खेलना अधिक पसंद करते हैं, जिसमें उनका मानना है, कि यदि आप टेस्ट क्रिकेट में अच्छा करते हैं, तो उस फार्म को आप वनडे और टी20 में भी उपयोग कर सकते हैं। बुमराह ने इसके अलावा खुद के करियर को सफल बनाने का सबसे बड़ा श्रेय प्रथम श्रेणी क्रिकेट को दिया ना कि इंडियन प्रीमियर लीग जिसमें उन्होंने मुम्बई इंडियंस को 4 बार विजेता बनाने में अहम भूमिका अदा की थी।
जसप्रीत बुमराह ने अपने बयान में कहा कि, मुझसे जब भी किसी पसंदीदा फार्मेट को लेकर सवाल पूछा जाएगा तो मैं टेस्ट क्रिकेट कहूंगा क्योंकि यदि आप उसमें अच्छा करते हैं, तो आप बाकी किसी भी फार्मेट में शानदार गेंदबाज़ी कर सकते हैं। लोगों ने जहां मुझे आईपीएल में सबसे पहले देखा जो उन्हें लगता है, कि उसमें अच्छा करने की वजह से मुझे टीम इंडिया में जगह मिली लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि प्रथम श्रेणी ने मेरा करियर बनाने में सबसे बड़ा योगदान दिया है।
आप प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपनी गेंदबाज़ी में काफी सुधार कर सकते हैं, क्योंकि आपको अलग-अलग हालात में खेलना होता है, जिसमें कई तरह के बल्लेबाज़ शामिल होते हैं, जिससे आपको काफी कुछ सीखने को मिलता है, जो आपके एक खिलाड़ी के तौर पर सफल बनाने में अहम भूमिका अदा करता है।
श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम को 3 मैच की टी20 सीरीज़ 5 जनवरी से खेलनी है, जिसका पहला मैच गुवाहटी के मैदान में खेला जाएगा। इस सीरीज़ बुमराह अपनी इंजुरी के बाद वापसी कर रहे हैं, जिस कारण सभी की नजरे उनकी गेंदबाज़ी पर टिकी रहने वाली हैं, क्योंकि बुमराह का पूरी तरह से फिट होना टीम के लिए काफी जरुरी है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…