भारतीय टीम के लिए साल 2019 में इन टॉप 4 बल्लेबाज़ो ने किया टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन

भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में साल 2019 काफी शानदार बीता है, जिसमें इस साल टीम ने कुल 8 टेस्ट मैच खेले हैं और एक भी टेस्ट सीरीज़ में पूरे साल टीम को हार का सामना नहीं करना पड़ा। साल का पहला टेस्ट भारतीय टीम ने सिडनी में खेले गए नये साल के टेस्ट मैच के साथ शुरुआत की जिसके बाद टीम ने 70 सालों के बाद ऑस्ट्रेलिया में किसी टेस्ट सीरीज़ पर अपना कब्जा किया था।

इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी अगली टेस्ट सीरीज़ वेस्टइंडीज़ के दौरे पर खेली जहां पर टीम ने दोनों ही टेस्ट मैचो में जीत हासिल करके अपनी सीरीज़ जीत की लय को बरकरार रखा। वहीं घरेलू जमीन पर टीम की पहली भिडंत साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचो की टेस्ट सीरीज़ में हुई और इसमें भी टीम ने सभी मैचो में जीत हासिल की वहीं इस साल की आखिरी टेस्ट सीरीज़ भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचो की खेली।

बांग्लादेश के खिलाफ खेली गयी टेस्ट सीरीज़ एक अलग मायने में भी ऐतिहासिक बन गयी जब सीरीज़ का दूसरा टेस्ट कोलकाता में डे-नाइट खेला गया और भारतीय टीम ने इसमें भी जीत हासिल करके 2-0 से सीरीज़ को अपने कब्जे में तो किया ही साथ एक नया रिकॉर्ड भी बनाया जिसमें अपने पिछले 4 टेस्ट टीम ने एक पारी से जीते थे।

इस साल जहां रोहित शर्मा के टेस्ट करियर को फिर से सभी ने जिंदा होते हुए देखा तो वहीं टेस्ट क्रिकेट मे साल की सबसे बड़ी खोज़ ओपनिंग बल्लेबाज़ मयंक अग्रवाल रहे जिन्होंने पिछले साल के आखिर में अपना टेस्ट डेब्यू किया था, वहीं टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को फिर से फार्म में वापस देखते हुए सभी को काफी खुशी वहीं विराट के लिए फिर से टेस्ट क्रिकेट में यह साल शानदार साबित हुआ।

यहां पर देखिए टेस्ट क्रिकेट में टीम के लिए इस साल सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप 4 खिलाड़ी

1 – मयंक अग्रवाल

मयंक अग्रवाल ने इस साल 8 टेस्ट मैचो में खेलते हुए कुल 754 रन बनाये जिसके बाद वह पूरे साल भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे। मयंक ने साल की शुरुआत सिडनी टेस्ट मैच में 77 रनों की पारी के साथ किया था, इसके बाद विंडीज दौरे पर उनका बल्ला खामोश रहा था।

लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज़ में मयंक का बल्ला एकबार फिर से बोलता हुआ दिखाई दिया जिसमें उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक विशाखापट्टनम टेस्ट मैच में लगाते हुए उसे दोहरे शतक में तब्दील किया। वहीं पुणे टेस्ट मैच में फिर से अग्रवाल ने 108 रनों की पारी खेली।

अग्रवाल के बल्ले से रन अभी और निकलने थे, जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ हुई 2 मैचो की टेस्ट सीरीज़ के पहले मैच में मयंक ने 243 रनों की शानदार पारी खेलते हुए वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 2 दोहरे शतक लगाने वाले डॉन ब्रैडमेन के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए।

2 – अजिंक्य रहाणे

पिछला साल बल्ले से खराब बीतने के बाद भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने साल 2019 में वापसी करते हुए एकबार फिर से टीम में अपनी उपयोगिता को साबित किया। रहाणे ने इस साल 8 टेस्ट मैचो में 71.33 के औसत से 64ं2 रन बनाये जिसमें उनके नाम पर 2 शतकों के साथ 5 अर्धशतकीय पारियां भी दर्ज हैं।

रहाणे ने वेस्टइंडीज़ के दौरे पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम के 25 रन पर 3 विकेट गिर जाने के बाद 81 रनों की महत्तवपूर्ण पारी खेली थी, तो वहीं इसी मैच की दूसरी पारी में रहाणे 2 साल के बाद टेस्ट क्रिकेट में शतकीय पारी भी खेली थी। यहां से रहाणे ने अपने फार्म को जारी रखते हुए साल की आखिरी 4 टेस्ट पारियों में 59, 115, 86 और 51 रनों की पारी खेली।

3 – विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए पिछले कई सालों की तरह यह साल भी टेस्ट क्रिकेट भी काफी शानदार बीता फिर चाहे वह कप्तानी को लेकर बात हो या फिर बल्लेबाज़ी को लेकर। कोहली ने इस साल 8 टेस्ट मैचो में 68 के शानदार औसत के साथ 612 रन बनाये हैं, जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतकीय पारी के साथ 254 रनों की नाबाद पारी भी शामिल है।

कोहली ने विंडीज़ दौरे पर कोई बड़ी पारी नहीं खेली जिसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज़ के पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 254 रनों नाबाद पारी खेलते हुए सभी को फिर से एहसास दिला दिया कि आखिर क्यों वह दिग्गज़ खिलाड़ी हैं। कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में साल का अंत भी शतक के साथ करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ 136 रनों की पारी खेली।

4 – रोहित शर्मा

यह साल बिना किसी संदेह के रोहित शर्मा के नाम पर कहा जा सकता है, क्योंकि हिटमैन रोहित ने पूरे साल जिस तरह का फार्म दिखाया है, उसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में उनकी एकबार फिर से टीम में वापसी हुई और रोहित ने भी इस मौके को पूरी तरह से भुनाते हुए बल्ले से शानदार रन बनाये।

जहां मध्यक्रम में कोई जगह रोहित के लिए नहीं बन रही थी, तो टीम मैनेजमैंट ने रोहित से पारी की शुरुआत कराने का फैसला किया और रोहित ने अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट ओपनर के तौर पर अपने पहले ही टेस्ट मैच में 13 छक्के लगाते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया। इसके बाद रांची में खेले गए टेस्ट में रोहित ने 212 रनों की शानदार पारी खेली। साल 2019 में रोहित ने 5 टेस्ट मैचो में 92.66 के औसत के साथ 556 रन बनाये।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago