भारतीय टीम से खेलने वाले शानदार तेज़ गेंदबाज़ो में से एक इरफान पठान ने 4 जनवरी 2020 को क्रिकेट के सभी फार्मेट से संन्यास का फैसला कर लिया। बायें हाथ के इस तेज़ गेंदबाज़ ऑलराउंडर खिलाड़ी ने पिछले साल 27 फरवरी को अपना आखिरी कॉम्पटेटिव मैच जम्मू कश्मीर की तरफ से सयैद मुश्ताक अली ट्राफी में खेली था, जिसमें उन्होंने 32 रन देकर 2 विकेट लेने के साथ बल्ले से भी 10 रन बनाये थे।
मौजूदा समय में इरफान अपनी स्टेट टीम बड़ौदा के लिए मेंटर के साथ खिलाड़ी की भूमिका में थे। वहीं उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को लेकर बात करी जाए तो इरफान ने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी मैच साल 2012 में खेला था। इरफान ने अपने 9 साल लम्बे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में काफी शानदार प्रदर्शन किया।
इरफान पठान ने भारतीय टीम के लिए 29 टेस्ट मैच, 120 वनडे और 24 टी20 मैच खेले जिसमें तीनों ही फार्मेट में मिलाकर उन्होंने 301 विकेट अपने नाम पर किये। नयी गेंद से इरफान काफी अच्छी स्विंग गेंदबाज़ी करने के लिए जाने जाते थे, खास करके टेस्ट क्रिकेट में इसी कारण उन्होंने अपने करियर में 7 बार एक पारी में 5 विकेट लेने के साथ 2 बार मैच में 10 विकेट भी हासिल किये।
वहीं बल्ले से भी इरफान ने शानदार प्रदर्शन किया जिसमें 40 टेस्ट पारियों में इरफान ने 31.57 के शानदार औसत के साथ 1105 रन बनाये जिसमें 6 अर्धशतक के साथ 1 शतकीय पारी भी शामिल है, इसके अलावा वनडे क्रिकेट में इरफान ने उपरी क्रम में भी बल्लेबाज़ी की है, जिस कारण 5 अर्धशतक के साथ उन्होंने 1544 रन बनाये हैं।
इरफान पठान ने कुछ यादगार पल भी दिये पूरे देश को
भले ही इरफान पठान को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में एक भी 50 ओवर का वर्ल्डकप खेलने का मौका ना मिला हो लेकिन उन्होंने साल 2007 में हुए पहले टी20 विश्वकप में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में महत्तवपूर्ण भूमिका अदा की थी, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में शोएब मलिक, शाहिद आफरीदी और यासिर अरफात के विकेट निकालने साथ सिर्फ 16 रन दिए थे और उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दी मैच का अवार्ड भी मिला था।
इसके अलावा इरफान पठान के करियर का सबसे यादगार पल को लेकर बात करी जाए तो पाकिस्तान के खिलाफ साल 2006 में टेस्ट मैच के पहले ही ओवर में हैट्रिक लेने के कारनामे को सभी याद करते हैं। इरफान एकलौते ऐसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने किसी टेस्ट मैच के पहले ही ओवर में तीन लगातार विकेट अपने नाम पर किये हैं।
35 साल के इरफान पठान ने भले ही अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2012 में खेला हो लेकिन वह लगातार घरेलू क्रिकेट में खेलते रहे जिसमें इरफान ने 122 प्रथम श्रेणी मैच खेलने के अलावा 193 लिस्ट ए मैच और 177 टी20 मैच भी खेले हैं। इरफान ने अपने पूरे करियर में 8979 रन बनाने के साथ 829 विकेट हासिल किए जिसमें 21 बार एक पारी में 5 विकेट लेने के साथ 3 बार मैच में 10 विकेट लेने का कारनाम दर्ज है।
अब इरफान पठान का क्रिकेट के सभी फार्मेट से संन्यास लेने के फैसले के बाद इस बात की उम्मीद की जा सकती है, कि वह विदेशी टी20 लीग्स में हिस्सा लेने के लिए जा सकते हैं, जो पहले युवराज सिंह भी करते हुए दिख चुके हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें बीसीसीआई से अनापत्ती प्रमाण पत्र लेना होगा।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…