साल 2020 में अक्टूबर के महिने में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले आईसीसी टी20 विश्वकप में वेस्टइंडीज़ टीम के लिए सबसे बड़ा इम्तिहान होगा जिसमें उसे अपने खिताब को बचाना और कैरेबियन टीम को एकबार फिर से टी20 फार्मेट में खुद को सबसे बेहतर साबित करने मैदान में उतरना पड़ेगा।
जहां आईसीसी वनडे विश्वकप 2019 में वेस्टइंडीज़ टीम से किसी को कोई अधिक उम्मीद नहीं थी, तो वहीं कायरन पोलार्ड की कप्तानी में खेलने वाली टी20 टीम के पास इस फार्मेट के विशेषज्ञ खिलाड़ी मौजूद हैं। टी20 विश्वकप के अलावा विंडीज़ टीम को साल 2020 में कई और भी सीरीज़ खेलनी है, जिसमें उसे आयरलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, न्यूज़ीलैंड, साउथ अफ्रीका, नीदरलैंड्स और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2020 में सीरीज़ खेलनी है।
यहां पर देखिए वेस्टइंडीज़ टीम का साल 2020 का पूरा शेड्यूल
आयरलैंड का वेस्टइंडीज़ दौरा, 2020
7 जनवरी – वेस्टइंडीज़ बनाम आयरलैंड, पहला वनडे मैच, बारबाडोस
9 जनवरी – वेस्टइंडीज़ बनाम आयरलैंड, दूसरा वनडे मैच, बारबाडोस
12 जनवरी – वेस्टइंडीज़ बनाम आयरलैंड, तीसरा वनडे मैच, ग्रेनेडा
15 जनवरी – वेस्टइंडीज़ बनाम आयरलैंड, पहला टी20 मैच, ग्रेनेडा
18 जनवरी – वेस्टइंडीज़ बनाम आयरलैंड, दूसरा टी20 मैच, सेंट किट्स
19 जनवरी – वेस्टइंडीज़ बनाम आयरलैंड, तीसरा टी20 मैच, सेंट किट्स
वेस्टइंडीज़ का श्रीलंका दौरा, 2020
वेस्टइंडीज़ की टीम को श्रीलंका के इस दौरे पर 3 वनडे और 2 टी20 मैच की सीरीज़ फरवरी 2020 में खेलनी है, जिसको लेकर अभी तारिखों का आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।
वेस्टइंडीज़ का इंग्लैंड दौरा, 2020
4 जून से 8 जून – इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज़, पहला टेस्ट मैच, लंदन
12 जून से 16 जून – इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज़, दूसरा टेस्ट मैच, बर्मिंघम
25 जून से 29 जून – इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज़, तीसरा टेस्ट मैच, लंदन
वेस्टइंडीज़ का नीदरलैंड्स दौरा, 2020
इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचो की सीरीज़ खेलने के बाद वेस्टइंडीज़ टीम को नीदरलैंड्स के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज़ खेलनी है। यह सीरीज़ जुलाई 2020 के महिने में हो सकती है।
न्यूज़ीलैंड का वेस्टइंडीज़ दौरा, 2020
8 जुलाई – वेस्टइंडीज़ बनाम न्यूज़ीलैंड, पहला वनडे मैच, एंटिगुआ
10 जुलाई – वेस्टइंडीज़ बनाम न्यूज़ीलैंड, दूसरा वनडे मैच, एंटिगुआ
13 जुलाई – वेस्टइंडीज़ बनाम न्यूज़ीलैंड, तीसरा वनडे मैच, डोमिनिका
15 जुलाई – वेस्टइंडीज़ बनाम न्यूज़ीलैंड, पहला टी20 मैच, डोमिनिका
18 जुलाई – वेस्टइंडीज़ बनाम न्यूज़ीलैंड, दूसरा टी20 मैच, गुयाना
19 जुलाई – वेस्टइंडीज़ बनाम न्यूज़ीलैंड, तीसरा टी20 मैच, गुयाना
साउथ अफ्रीका का वेस्टइंडीज़ दौरा, 2020
23 जुलाई से 27 जुलाई – वेस्टइंडीज़ बनाम साउथ अफ्रीका, पहला टेस्ट मैच, त्रिनिडाड
31 जुलाई से 4 अगस्त – वेस्टइंडीज़ बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरा टेस्ट मैच, सेंट लूसिया
8 अगस्त – वेस्टइंडीज़ बनाम साउथ अफ्रीका, पहला टी20 मैच, फ्लोरिडा
9 अगस्त – वेस्टइंडीज़ बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरा टी20 मैच, फ्लोरिडा
12 अगस्त – वेस्टइंडीज़ बनाम साउथ अफ्रीका, तीसरा टी20 मैच, जमैका
15 अगस्त – वेस्टइंडीज़ बनाम साउथ अफ्रीका, चौथा टी20 मैच, जमैका
16 अगस्त – वेस्टइंडीज़ बनाम साउथ अफ्रीका, पांचवा टी20 मैच, जमैका
वेस्टइंडीज़ का ऑस्ट्रेलिया दौरा, 2020
टी20 विश्वकप की तैयारियों को देखते हुए वेस्टइंडीज़ की टीम वर्ल्डकप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज़ खेल सकती है, जिसके मैच अक्टूबर के महिने में हो सकते हैं।
आईसीसी टी20 वर्ल्डकप, 2020
25 अक्टूबर – न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्टइंडीज़, 16 वां मैच, मेलबर्न
28 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज़, 21 वां मैच, पर्थ
30 अक्टूबर – टीबीसी बनाम वेस्टइंडीज़, 25 वां मैच, पर्थ
3 नवंबर – पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज़, 32 वां मैच, एडिलेड
7 नवंबर – वेस्टइंडीज़ बनाम टीबीसी, 40 वां मैच, मेलबर्न
वेस्टइंडीज़ का न्यूज़ीलैंड दौरा, 2020
टी20 विश्वकप के खत्म होने के बाद वेस्टइंडीज़ की टीम न्यूज़ीलैंड के दौरे पर जायेगी जहां पर टीम 3 मैचो की टेस्ट सीरीज़ खेलेगी।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…