ईशान पोरेल के नाम से तो हर एक भारतीय फैन जरूर परिचित होगा. दरअसल, इस खिलाड़ी ने ICC अंडर 19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी टीम को जीत दिलाने में काफी ज्यादा अहम किरदार निभाया था. उन्होंने 6 ओवरों में सिर्फ 17 रन देकर 4 विकेट्स लिए थे. फाइनल मैच में भी ईशान ने सबसे कम रन देते हुए 2 विकेट्स चटकाए थे. आइए इस खिलाड़ी के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त करते हैं.
ईशान पोरेल (Ishan Porel) का शुरुआती करियर
ईशान पोरेल का जन्म 5 सितंबर 1998 को पश्चिम बंगाल के हुगली में हुआ था. ईशान शुरुआत से ही क्रिकेट को काफी ज्यादा फॉलो करते थे, इसलिए वह एक क्रिकेटर बनना चाहते हैं. 2012 में वह अपने करियर को बढ़ाने के लिए कोलकाता शिफ्ट हो गए थे. सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली से प्रभावित होकर उन्होंने बैटिंग करना शुरू किया था लेकिन बाद में कोच के कहने पर उन्होंने अपनी गेंदबाजी पर ज्यादा ध्यान दिया. 2017 में वह पहली बार बंगाल के लिए किसी मैच में खेले थे.
ईशान पोरेल का फर्स्ट क्लास करियर और आंकड़े
ईशान एक जबरदस्त राइट आर्म मीडियम पेसर है और इसका सबूत उन्होंने अपने डोमेस्टिक करियर में दिया है. ईशान ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बंगाल की ओर से खेलते हुए सिर्फ 15 मैचों में 36 विकेट्स लिए हैं जहां उन्होंने 2 बार 5 से अधिक विकेट लिए हैं. पोरेल का लिस्ट ए करियर कुछ ऐसा ही रहा है क्योंकि उन्होंने अपने द्वारा खेले गए 22 मैचों में 4.70 की इकोनॉमी के साथ 33 विकेट लिए हैं. ईशान T20 में भी छाए हैं, उन्होंने 14 मैचों में बंगाल के लिए 16 विकेट लिए हैं.
ईशान पोरेल (Ishan Porel) के बारे में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
ईशान मूल रूप से एक मीडियम पेसर है जो राइट हैंड से गेंदबाजी करते हैं. ईशान ने भारत के लिए अंडर 19 वर्ल्ड कप में गेंदबाजी की है जहां उनका प्रदर्शन बढ़िया था. इसके अलावा उन्होंने 2017-18 के रणजी सीजन में बंगाल के लिए डेब्यू किया था. इसके बाद वह स्क्वाड का अहम हिस्सा बन गए और लगातार टीम के लिए बढ़िया काम कर रहे हैं.
‘ईशान पोरेल’ चर्चा का विषय
ईशान पोरेल इस समय काफी ज्यादा चर्चा में है क्योंकि IPL 2020 का ऑक्शन नजदीक है और हर टीम को एक जबरदस्त तेज गेंदबाज की जरूरत है. ईशान पोरेल ने पिछले साल भी अपना नाम नीलामी ने दिया था लेकिन वह बिक नहीं पाए थे. इस बार अगर वह नीलामी में आते हैं तो उनके बिकने के चांस काफी ज्यादा है. हर टीम को भारतीय मीडियम पेसर की काफी ज्यादा आवश्यकता है और भारत में फिलहाल ईशान पोरेल सबसे अच्छे मीडियम पेसर्स में से एक है जो IPL के ऑक्शन में रहने वाले हैं.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…