कर्नाटक में क्रिकेट को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और इस वजह से यहां से कई सारे खिलाड़ी भारत के लिए खेलने में सफल रहते हैं. खैर, एक ऐसा खिलाड़ी है जो पिछले कुछ समय से जबरदस्त प्रदर्शन कर रहा है और उन्होंने खुदको एक T20 स्पेसलिस्ट के रूप में स्थापित कर लिया है. दरअसल, इस खिलाड़ी का नाम रोहन कदम है.
रोहन कदम (Rohan Kadam) का शुरुआती करियर
रोहन कदम का जन्म 5 जुलाई 1994 को कर्नाटक के धारवाड़ में हुआ था. वह मात्र सोलह साल की उम्र में बंगलोर चले गए थे जहां उन्होंने अपनी क्रिकेट की कोचिंग को जारी रखा. डिवीज़न क्रिकेट में लगातार बढ़िया बल्लेबाजी करने के कारण उनका नाम काफी आगे तक गया. बाद में उन्हें 2017 की विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए खेलने का मौका मिला और उन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच में डेब्यू किया. मैच में वह सिर्फ 17 रन बना पाए.
रोहन कदम का फर्स्ट क्लास करियर और आंकड़े
रोहन कदम ने अभी तक रणजी ट्रॉफी में डेब्यू नहीं किया है. खैर, लिस्ट ए क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने कुल 3 परियों में 99 रन बनाए हैं जिसमें वह एक बार नॉट–आउट भी रहे हैं, उन्होंने एक फिफ्टी भी लगाई है. डोमेस्टिक T20 में 19 परियों में रोहन ने शानदार 794 रन बनाए हैं. खास बात तो यह है कि उनकी 19 परियों में से 8 परियों में हाफ सेंचुरी शामिल है.
रोहन कदम (Rohan Kadam) के बारे में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
रोहन कदम एक लेफ्ट हैंड बैट्समैन है, इसके अलावा यह 25 वर्षीय बैट्समैन एक लेग ब्रेक पार्ट टाइम बॉलर भी है. 2017 में डेब्यू के बाद उन्हें टीम में बने रहने का मौका नहीं मिला.
आरएक्स मुरली के साथ काम करने के दौरान उन्होंने अपनी टेक्निक में थोड़ा बदलाव किया और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. जबरदस्त प्रदर्शन के बाद वह फिर अपनी टीम के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वापस आए और सिर्फ 12 इनिंग्स में कदम ने 536 रन बनाए.
‘रोहन कदम’ चर्चा का विषय
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रोहन ने सबसे ज्यादा रन बनाए और अपनी टीम को लगातार 14 मैचों में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इसके बाद वह कई सारी IPL टीमों की नजर में रहे थे लेकिन कई मौकों पर ऑक्शन में आने के बाद भी वह किसी टीम का हिस्सा नहीं बन पाए. इस साल उनके ऑक्शन में चुने जाने के काफी ज्यादा चांस है. इस वजह से हर एक स्क्वाड की नजरों में रोहन कदम का नाम शामिल है.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…