भारत के लिए फिलहाल विराट कोहली काफी ज्यादा नाम कमा रहे हैं लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट में भी एक ऐसा विराट है जो अपनी बल्लेबाजी से लगातार नए फैंस बना रहा है. दरअसल, इस खिलाड़ी का पूरा नाम विराट बिनोद सिंह है और झारखंड के लिए खेलते हैं.
विराट सिंह (Virat Singh) का शुरुआती करियर
विराट का जन्म 8 दिसंबर 1997 को जमशेदपुर, झारखंड में हुआ था. विराट के अलावा उनके भाई विशाल सिंह भी झारखंड के एक प्रसिद्घ खिलाड़ी है. विराट शुरुआत से ही जबरदस्त बल्लेबाजी करते थे और इसका प्रमाण उनके पुराने कारनामो से ही मिल सकता है. दरअसल, इस खिलाड़ी ने मात्र 14 वर्ष की उम्र में अपने प्रदेश के लिए अंडर 19 क्रिकेट खेला था. कुछ सालों बाद मार्च 2014 में इस खिलाड़ी ने सीनियर टीम के लिए झारखंड की ओर से विजय हज़ारे ट्रॉफी में डेब्यू किया था.
विराट सिंह का फर्स्ट क्लास करियर और आंकड़े
विराट सिंह ने रणजी ट्रॉफी और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 23 मैच खेलते हुए 965 रन बनाए है जहां उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाई है. लिस्ट ए में भी विराट का प्रदर्शन बढ़िया रहा है. दरअसल, इस खिलाड़ी ने 40 मैचों में 36 की औसत से 1249 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके नाम एक शतक और 10 अर्धशतक शामिल है. T20 में विराट सिंह ने कुल 56 मैचों में 1552 रन बनाए हैं और यहां उनका एवरेज 35.27 का रहा है. उनके डोमेस्टिक करियर के रिकॉर्ड काफी ज्यादा बढ़िया है.
विराट सिंह (Virat Singh) के बारे में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
विराट सिंह मूल रूप से एक लेफ्ट हैंड बल्लेबाज है. वह झारखंड के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं और अभी टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा है. वह झारखंड के अलावा ईस्ट ज़ोन के लिए भी खेल चुके हैं यहां उन्होंने अपनी टीम को लगभग 15 सालों बाद देवधर ट्रॉफी जीताने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. फाइनल में इस खिलाड़ी ने मनोज तिवारी के साथ मिलकर 135 रन की साझेदारी की थी.
‘विराट सिंह’ चर्चा का विषय
विराट का डोमेस्टिक क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन रहा है. वह वनडे के अलावा T20 क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं. अब से कुछ दिनों बाद IPL का ऑक्शन देखने को मिलेगा और यहां कुछ टीमें विराट को खरीदने में रुचि दिखा सकती हैं. टीमों को एक मिडल ऑर्डर बैट्समैन की जरूरत है और विराट एक बढ़िया भारतीय विकल्प है. राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब को काफी सारे खिलाड़ियों को खरीदना है. विराट की फॉर्म देखते हुए लग रहा है कि उनपर भी बोली लगने वाली है.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…