साल 2019 भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक ऐतिहासिक वर्ष में से एक रहा जहां पर टीम इंडिया का दबदबा पूरे क्रिकेट जगत में देखने को मिला। साल 2019 में टीम इंडिया ने तीनों ही फार्मेट में मिलाकर कुल 5ं2 मैच खेले जिसमें से 35 मैचो में टीम ने जीत हासिल की और इस कारण जीत का प्रतिशत भी 70 के आसपास रहा।
टीम इंडिया ने इस साल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में जीत के साथ की थी, जिसके बाद उसी दौरे पर हुई लिमिटेड ओवर्स की सीरीज़ में भी टीम ने जीत हासिल की थी। वहीं न्यूज़ीलैंड के दौरे पर हुई लिमिटेड ओवर्स की सीरीज़ में से वनडे सीरीज़ पर अपना कब्जा किया।
वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को घरेलू वनडे और टी20 सीरीज़ में हार का सामना करना पड़ा जबकि आईसीसी वनडे विश्वकप में टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तया किया था, इसके बाद टीम वेस्टइंडीज़ के दौरे पर गयी जहां पर तीनों फार्मेट की सीरीज़ को अपने नाम पर किया।
साउथ अफ्रीके के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज़ बराबरी पर छूटने के बाद टीम ने टेस्ट सीरीज़ को 3-0 से अपने नाम पर किया वहीं बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज़ में जीत हासिल करने के बाद टेस्ट सीरीज़ को भी 2-0 से जीता। इसके बाद टीम ने साल की अपनी आखिरी सीरीज़ वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेली जिसमें टी20 को 2-1 से अपने नाम पर करने के साथ वनडे सीरीज़ को भी 2-1 से जीता।
अब टीम इंडिया को साल 2020 में अगली अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ खेलनी जिसके बाद हम आपको बताने जा रहे हैं, कि टीम इंडिया को कौन से देश के दौरे पर अगले साल जाना है और किसके खिलाफ घरेलू जमीन पर सीरीज़ खेलनी हैं।
श्रीलंका का भारत दौरा – 5 जनवरी से 10 जनवरी तक
भारतीय टीम को साल 2020 में अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ टी20 के तौर पर घर में खेलनी हैं, जिसमें उसका 3 मैचो की टी20 सीरीज़ में सामना श्रीलंका की टीम से 5 जनवरी से होगा। साल 2020 में होने वाले टी20 वर्ल्डकप को देखते हुए यह सीरीज़ काफी जरुरी है, जिसमें टीम अपनी तैयारियों को सही तरीके से परख सके। इन सभी मैचो की सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।
ऑस्ट्रेलिया टीम का भारत दौरा – 14 जनवरी से 19 जनवरी तक
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ खेलने के बाद ऑस्ट्रेलियन टीम सीधे भारत के दौरे पर आयेगी जिसमें वह सिर्फ 3 मैचो की वनडे सीरीज़ खेलेगी। इस वनडे सीरीज का पहला मैच 14 जनवरी को मुम्बई में, जबकि सीरीज़ का आखिरी मैच 19 जनवरी को बैंगलुरु में खेला जाएगा। विराट कोहली इस सीरीज़ में अपनी पिछली घरेलू सीरीज़ में मिली हार का बदला लेने के लिए मैदान में उतरेगी। इस वनडे सीरीज़ का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क में होगा।
भारतीय टीम का न्यूज़ीलैंड दौरा – 24 जनवरी से लेकर 4 मार्च तक
साल 2020 में टीम इंडिया का पहला बड़ा इम्तिहान न्यूज़ीलैंड के दौरे पर होगा जहां पर लम्बे समय के बाद टीम को एक पूरा दौरा करना है। पिछली बार जब किवी जमीन पर भारतीय टीम ने द्विपक्षीय वनडे सीरीज़ खेली थी, तो उसमें टीम ने शानदार जीत हासिल की थी, वहीं टी20 में न्यूज़ीलैंड की टीम ने बाजी मारी थी। भारतीय टीम को न्यूज़ीलैंड के इस दौरे पर 5 टी20 मैच, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचो की सीरीज़ खेलनी हैं। इस सीरीज़ का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।
साउथ अफ्रीका टीम का भारत दौरा – 12 मार्च से लेकर 18 मार्च तक
दक्षिण अफ्रीका की टीम साल 2020 में भारत के दौरे पर 3 मैचो की वनडे सीरीज़ खेलने के लिए आयेगी, इस सीरीज़ का पहला मैच 12 मार्च को धर्मशाला में खेला जाएगा जबकि सीरीज़ का आखिरी मैच 18 मार्च को ईडन गार्डेंस में होगा। भारतीय टीम के खिलाफ साल 2019 में हुई टेस्ट सीरीज़ में मात मिलने के बाद अफ्रीका की टीम इस दौरे पर वनडे सीरीज़ में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी। इस सीरीज़ का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।
इंडियन प्रीमियर लीग – 29 मार्च से लेकर 24 मई तक
आईपीएल का 13 वां एडीशन 28 मार्च से लेकर 24 मई तक खेला जा सकता है, लेकिन इनकी तारिखों में थोड़ा बदलाव भी किया जा सकता है, जिसको लेकर जल्द ही घोषणा भी की जा सकती है। इस आने वाले सीज़न को लेकर फाइनल मैच की जगह को भी लगभग तय किया जा चुका हैं, जो अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला जा सकता है। इस आईपीएल सीज़न का भी प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ही होगा।
भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा – जुलाई 2020
अभी तक इस दौरे को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन भारतीय टीम को साल 2020 की जुलाई में श्रीलंका के दौरे पर जाना है, जहां पर टीम इंडिया को तीन वनडे और तीन टी20 मैचो की सीरीज़ खेलनी होगी। श्रीलंका के दौरे पर आखिरी बार टीम इंडिया साल 2017 में गयी थी, जिसमें टीम इंडिया का तीनों फार्मेट में दबदबा देखने को मिला। इस दौरे का प्रसारण सोनी नेटवर्क पर होगा।
एशिया कप – सितम्बर 2020
एशिया कप को लेकर अभी संदेह की स्थिती में देखा जा रहा है, क्योंकि साल 2020 में होने वाला यह टूर्नामेंट 12 साल के बाद पाकिस्तान में खेला जाना है, पिछले सीज़न जहां 50 ओवर के फार्मेट में खेला गया था, तो इस बार का एशिया कप टी20 फार्मेट में होगा जिसमें भारतीय टीम को मिलाकर कुल 6 देश हिस्सा लेंगे। लेकिन भारत और पाकिस्तान के हालात को देखते हुए यह टूर्नामेंट किसी दूसरी जगह पर आयोजित किया जा सकता है, जिसको लेकर एशिया क्रिकेट काउंसिल जून में बीसीसीआई से बात करने के बाद अपना फैसला लेगी। एशिया कप का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।
इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर आयेगी – सितम्बर 2020 से लेकर अक्टूबर 2020 तक
पाकिस्तान के खिलाफ अपनी घरेलू जमीन पर सीरीज़ खेलने के बाद इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर आयेगी जिसमें वह वनडे और टी20 सीरीज़ खेलेगी। पिछली बार इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर साल 2016-17 में आयी थी, जिसमें भारतीय टीम के हाथों उन्हें तीनों ही फार्मेट में हार का सामना करना पड़ा था, जिसको वह इस बार बदलने की कोशिश करेंगे लेकिन वहीं भारतीय टीम टी20 विश्वकप से पहले होने वाली इस सीरीज़ में अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने की कोशिश करेगी। इस सीरीज़ का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।
भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा – अक्टूबर 2020
जैसा कि साल 2020 में होने वाला टी20 वर्ल्डकप इस बार ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर होने वाला है, तो भारतीय टीम इस बड़े इवेंट से पहले अक्टूबर के शुरुआती हफ्ते में मेजबान टीम के साथ टी20 सीरीज़ खेलने की योजना बना रही है। अभी तक इस सीरीज़ को लेकर किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस सीरीज़ को कराने के पीछे उद्देश्य विश्वकप से पहले भारतीय खिलाड़ियों का वहां के हालात में पूरी तरह से ढल जाना है। 3 मैचो की इस टी20 सीरीज़ का सीधा प्रसारण सोनी नेटवर्क पर किया जायेगा।
टी20 वर्ल्डकप – अक्टूबर 2020 से लेकर नवंबर 2020 तक ऑस्ट्रेलिया में
भारतीय टीम को साल 2020 में होने वाले टी20 वर्ल्डकप में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाना होगा। साल 2007 में हुए पहले टी20 विश्वकप को जीतने के बाद से अभी तक टीम इंडिया दूसरी बार इस कप को अपने नाम पर नहीं कर सकी है। भारतीय टीम को टी20 विश्वकप में अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है, जिसके बाद दूसरा मैच टीम इंग्लैंड के खिलाफ 1 नवंबर को खेलने उतरेगी वहीं अपने ग्रुप का आखिरी मैच टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। इस वर्ल्डकप का फाइनल मैच 15 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जायेगा। वहीं विश्वकप का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।
भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा – दिसम्बर 2020 से लेकर जनवरी 2021 तक
टी20 वर्ल्डकप के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में ही रहना है, क्योंकि उसे मेजबान देश के खिलाफ 4 मैचो की टेस्ट सीरीज़ के साथ 3 मैचो की वनडे सीरीज़ भी खेलनी हैं। इस दौरे पर दोनों ही टीमों में एक आक्रामक खेल देखने को मिल सकता है, क्योंकि पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज़ पर कब्जा करते हुए इतिहास रचा था।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…