आईएसएल 2019-20: मैच के इंजुरी टाइम में हुए 3 गोल, चेन्नईयन के आंद्रे शेम्ब्री, नेरिजस वाल्स्कीस व हैदराबाद के मैथ्यू किलग्लोन ने किया गोल.

Chennaiyin FC vs Hyderabad FC Match Results

  • यह हीरो आईएसएल 2019-20 का 23वां मैच है.
  • मैच में चेन्नई के दो खिलाड़ी आपस में ही लड़ते नज़र आए.
  • मैच में हैदराबाद 3-4-1-2 व चेन्नईयन की टीम 4-1-4-1 के फॉर्मेशन के साथ मैदान पर उतरीं.

चेन्नई के घरेलू मैदान जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम पर खेला गया आईएसएल 2019-20 का 23वां मैच. दोनों ही टीमों ने अब तक एक भी मैच नहीं जीता है. जिसकी वजह से दोनों टीमें अंक तालिका में निचले पायदान (9वें व 10वें) पर मौजूद हैं. मैच के पहले हाफ के बाद चेन्नईयन एफसी की टीम ने 55% गेंद को अपने कब्जे में रखा तो वहीं हैदराबाद की टीम गेंद को 45% अपने कब्जे में रखने पर कामयाब रही. पहले हाफ में कई मौके बने जहां दोनों ही टीम गोल करके मैच में बढ़त बना सकते थे मगर दोनों ही टीम पहले हाफ में गोल करने में नाकाम रहीं. 

मैच के 22वें मिनट के आस-पास तो चेन्नईयन के दो खिलाड़ी आपस में ही भिड़ गए. जहां फिर उनके टीम के दूसरे साथियों ने बीच में आकर दोनों को समझाया. मैच के गरमा-गरम मौहाल में ऐसा अक्सर देखने को मिलता है मगर एक ही टीम के दो खिलाड़ियों के बीच ऐसा होना..थोड़ा गलत सा लगता है. मैच में गलतियों के चलते अनिरुद्ध थापा, बोबो गुरतेज को यलो कार्ड भी मिला.

Chennaiyin FC vs Hyderabad FC: मैच के स्टैट्स की बात की जाए तो हैदराबाद ने जहां 4 शॉट्स ऑफ साइड किए तो वहीं घरेलू टीम चेन्नईयन ने 1 शॉट ऑफ साइड रहा. अगर बात शॉट ऑन टार्गेट की करी जाए तो यहां चेन्नईयन की टीम हैदराबाद पर भारी पड़ती नज़र आई. चेन्नईयन की टीम ने मैच में 9 शॉट्स ऑन टार्गेट रखे व हैदराबाद की टीम ने 3 शॉट्स. मगर उन 9 शॉट्स में से 2 शॉट्स चेन्नईयन की टीम के गोल में तबदील हुए व 1 शॉट हैदराबाद का.

आपको बता दे की भारतीय टीम के मैनेजर इगोर स्टिमक ने आईएसएल शुरु होने से पहले कहा था कि आईएसएल पर उनकी निगाहें रहेंगी. और जो खिलाड़ी यहां अच्छा करेगा उसे भारतीय टीम में जगह भी मिलेगी. मगर दिक्कत ये है कि कोई भी भारतीय स्ट्राइकर गोल करने में सफल नहीं हो पा रहा है.

गौरतलब है कि चेन्नईयन की टीम ने पिछले 750 मिनटों से आईएसएल में कोई गोल नहीं करा सकी थी मतलब आईएसएल के इस सीज़न में एक भी गोल नहीं कर सकी थी. मगर आज मैच के इंजुरी टाइम में किए गए दो गोलों की मदद से यह अंचाहा रिकॉर्ड उनके नाम के आगे से हट गया.

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago