India vs West Indies सीरीज़ का जानिए पूरा कार्यक्रम और कहां देख सकते हैं, लाइव स्ट्रीमिंग

West Indies Tour of India 2019: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज़ में जीत के बाद भारतीय टीम की घर पर अगली सीरीज़ वेस्टइंडीज़ टीम के साथ है, जिसकी शुरुआत 6 दिसंबर से हैदराबाद में 3 मैचो की टी20 सीरीज़ के साथ होगी जिसके बाद दोनों ही टीमें 3 मैचो की वनडे सीरीज़ भी एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरेंगी।

इस साल दोनों ही टीमों के बीच में ये दूसरी सीरीज़ होगी, जिसमें ये आपस में भिड़ने उतरेंगी इससे पहले विश्वकप के बाद भारतीय टीम ने कैरेबियन दौरा किया था, जहां पर भारतीय टीम ने 3 मैचो की टी20 सीरीज़ में क्लीन स्वीप किया था, तो वहीं 3 मैचो की वनडे सीरीज़ को 2-0 से अपने नाम पर किया।

वेस्टइंडीज़ की टीम पहले से ही भारत में है, जिसमें वह अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ में वनडे, टी20 और टेस्ट सीरीज़ खेल रही है, जिसमें वनडे सीरीज़ को तो विंडीज़ ने अपने नाम पर कर लिया था, लेकिन टी20 सीरीज़ में उन्हें हार का सामना करना पड़ा वहीं एकमात्र टेस्ट मैच का मैच 27 नवंबर से खेला जाएगा।

भारतीय टीम ने इस सीरीज़ के लिए दोनों ही टीमों का ऐलान कर दिया है, जिसमें विराट कोहली जो पिछले कुछ समय से लिमिटेड ओवरो के मैच नहीं खेल रहे थे, उनकी भी कप्तान के तौर पर टीम में वापसी हुई है, इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार जो विश्वकप के बाद अनफिट हो गए थे, वह भी लंबे समय के बाद टीम में वापसी कर रहे है।

कहां देख सकते हैं, इस सीरीज़ को लाइव | West Indies Tour of India 2019

इस सीरीज़ का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स इंडिया के नेटवर्क पर किया जायेगा तो वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार के साथ जियो के नेटवर्क पर फ्री में देखा जा सकता है।

यहां पर देखिए टी20 सीरीज़ के लिए दोनों टीमें

भारत – विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, लोकेश राहुल, रिषभ पंत (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार।

वेस्टइंडीज़ – कायरन पोलार्ड (कप्तान), फैबियन एलन, शेल्डन कोट्रेल, शिमरन हेटमायर, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, खैरी पियरे, निकोलस पूरन, दिनेश रामदीन, शेरफेन रदरफोर्ड, लिडंल सिमंस, केसरिक विलियमस, हेडन वाल्श जूनियर।

यहां पर देखिए वनडे सीरीज़ के लिए दोनों टीमें | West Indies Tour of India 2019

भारत – विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, लोकेश राहुल, रिषभ पंत (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार।

वेस्टइंडीज़ – कायरन पोलार्ड (कप्तान), सुनील एम्ब्रिस, रोस्टन चेज, शेल्डन कोट्रेल, शिमरन हेटमायर, जेसन होल्डर, साई होप, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, कीमो पॉल, खैरी पियरे, निकोलस पूरन, रोमीरियो शेफर्ड, हेडन वाल्श जूनियर।

यहां पर देखिए पूरी सीरीज़ का कार्यक्रम

टी20 सीरीज़-

  • पहला टी20 मैच – भारत बनाम वेस्टइंडीज़, 6 दिसंबर हैदराबाद, राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम।
  • दूसरा टी20 मैच – भारत बनाम वेस्टइंडीज़, 8 दिसंबर तिरुवनंतपुरम, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम।
  • तीसरा टी20 मैच – भारत बनाम वेस्टइंडीज़, 11 दिसंबर, मुम्बई, वानखेडे स्टेडियम।

यहां पर देखिए वनडे सीरीज़ का पूरा कार्यक्रम

  • पहला वनडे मैच – भारत बनाम वेस्टइंडीज़, 15 दिसंंबर, चेन्नई, एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम।
  • दूसरा वनडे मैच – भारत बनाम वेस्टइंडीज़, 18 दिसंबर, विशाखापट्टनम, एसीए-वीडीसीए स्टेडियम।
  • तीसरा वनडे मैच – भारत बनाम वेस्टइंडीज़, 22 दिसंबर, कटक, बाराबती स्टेडियम।
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago