साउथ अफ्रीका के दौरे पर इंग्लैंड टीम के लिए 4 टेस्ट मैचों की सीरीज़ की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी और टीम को पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टीम ने साल 2020 की शुरुआत जीत के साथ करते हुए केपटाउन में खेले गए सीरीज़ के दूसरे टेस्ट मैच में 189 रनों की शानदार जीत दर्ज जिसमें तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन ने अहम भूमिका निभाई थी।
इस जीत के बाद इंग्लैंड टीम ने जहां सीरीज़ को 1-1 से बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया है, तो वहीं टीम का खोया हुआ आत्मविश्वास भी वापस आता हुआ दिख रहा है, लेकिन पोर्ट एलिजाबेथ में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच से टीम को एक बड़ा झटका लग गया है, जिसमें 37 साल के जेम्स एंडरन अपनी रिब इंजुरी की वजह से आखिरी 2 टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।
जेम्स एंडरसन जिनको दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन गेंदबाज़ी करते समय तकलीफ में देखा गया था, उनकी चोट का जब पूरी से आकलन किया गया तो पता चला कि वह 6 हफ्तों के बाद ही पूरी तरह से फिट हो सकेंगे, जिसके बाद उन्हें वापस इंग्लैंड भेजने का फैसला लेने के साथ उनकी जगह पर समरसेट के तेज गेंदबाज़ क्रेग ओवरटन को टीम में शामिल करने का फैसला किया गया।
एंडरसन जो अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अधिकतर समय बेहतर फिटनेस के लिए पहचाने गये उनको पिछले एक साल से लगातार इंजरी का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज़ से पहले वह लगभग 4 महिने तक क्रिकेट से दूर थे, जिसके बाद सभी को उम्मीद थी, कि वह इस सीरीज़ में फिट होकर सभी मैच खेलेंगे लेकिन एकबार फिर से उन्हें तकलीफ में देखा जा रहा है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए एंडरसन ने पहले टेस्ट मैच सिर्फ 2 विकेट ही हासिल कर सके थे, लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में एंडरसन ने वापसी करते हुए पहली पारी में 5 विकेट लेने के साथ मैच में 63 रन देकर 7 विकेट हासिल किए।
इंग्लैंड की टीम अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ का तीसरा टेस्ट मैच 16 फरवरी से पोर्ट एलिजाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क में खेलेगी जिसमें उसको उम्मीद है, कि जोफ्रा आर्चर जो दूसरे टेस्ट में अनफिट होने की वजह से बाहर हो गए थे, वह पूरी तरह से फिट होकर वापसी करेंगे।
यहां पर देखिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का ट्वीट
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…