Categories: CricketNews

लोकेश राहुल ने बताया कि धवन या रोहित शर्मा में से किसके साथ ओपनिंग करने में मजा आता है

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज़ लोकेश राहुल जो पिछले साल से लगातार अपना शानदार फार्म जारी रखे हुए हैं और उन्होंने साल 2020 में श्रीलंका के खिलाफ पहली टी20 सीरीज़ के दूसरे मैच में भी टीम इंडिया की 7 विकेट से जीत में अहम पारी खेलते हुए अपनी लय को बरकरार रखा हुआ है।

27 साल के लोकेश राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ 7 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में पारी की शुरुआत करते हुए 32 गेंदो में 45 रनों की अहम पारी खेली जिससे 143 रनों का लक्ष्य टीम ने आसानी से हासिल कर लिया लेकिन इस सीरीज़ में उनकी साथ पारी की शुरुआत करने के लिए रोहित शर्मा की जगह पर शिखर धवन थे और दोनों ने पहले विकेट के लिए 9 ओवरों में 71 रनों की साझेदारी की थी।

बीसीसीआई ने वर्कलोड मैनेजमैंट करने के लिए रोहित शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज़ के लिए आराम देने का फैसला क्योंकि वह साल 2019 में लगातार खेलते चले आ रहे थे, जिसमें रोहित तीनों ही फार्मेट में खेल रहे थे, वहीं शिखर धवन जो घुटने में लगी चोट की वजह से बाहर चल रहे थे, उनके पूरी तरह से फिट हो जाने के बाद उन्हें इस सीरीज़ में खेलने का मौका मिला।

शिखर धवन ने पूरी तरह से फिट होने के बाद वापसी करते हुए भले ही अपने उस पुराने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाज़ी ना की हो लेकर उन्होंने 29 गेंदो में 32 रनों अहम पारी खेली जिसके बाद सभी को उम्मीद है, कि सीरीज़ के तीसरे मैच में धवन का वही पुराना अंदाज फिर से सभी देख सकते हैं।

दोनों के साथ मेरा तालमेल काफी अच्छा है

इस मैच में भारतीय टीम की 7 विकेट से जीत के बाद लोकेश राहुल से पोस्ट मैच एक सवाल पूछा गया कि उन्हें रोहित या धवन में से किसके साथ पारी की शुरुआत करने में मजा आता है, तो इस सवाल के जवाब में राहुल ने कहा कि, हम एक प्लान के तहत बल्लेबाज़ी करने के लिए उतरते जिसमें हमारा लक्ष्य टीम को जीत दिलाना होता है। रोहित शर्मा जरुर चीज़ो को थोड़ा आसान बना देते हैं, लेकिन मैने शिखर के साथ पहले भी पारी की शुरुआत की जिसमें खास करके जब मैने अपना टेस्ट करियर शुरु किया था, जिस कारण मैं दोनों के साथ काफी सहज महसूस करता हूं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago