भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या जो अपनी बैक इंजुरी के कारण पिछले काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन वह अपने कारनामों से लगातार खबरो में बने रहते हैं, जिसमें साल 2020 की शुरुआत हार्दिक ने अपनी सगाई की खबरे देकर चौंका दिया था, लेकिन हार्दिक ने साल 2019 की शुरुआत में उनके साथ जुड़े एक विवाद को लेकर अब बयान दिया हैं।
साल 2019 की शुरुआत में हार्दिक और लोकेश राहुल टीवी टॉक शो काफी विद करन का हिस्सा बने थे, जिसको बॉलीवुड के एक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर होस्ट करते हैं, इस एपिसोड का प्रसारण जनवरी 2019 के पहले हफ्ते में किया गया था और इसमें हार्दिक ने महिलाओं को लेकर एक विवादास्पद टिप्पणी कर दी थी, जो किसी को भी पसंद नहीं आयी थी।
बीसीसीआई ने अपनी तरफ से इस पूरे मामले का खुद संज्ञान लेते हुए हार्दिक के साथ लोकेश राहुल को एक नोटिस जारी करते हुए तुरंत खेलने पर बैन लगा दिया था, जिस कारण दोनों ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज़ में टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे, लेकिन अब इस बात को एक साल बीत जाने के बाद भी हार्दिक के मन में यह बात अभी तक बनी हुई है, जिसको लेकर उन्होंने अपनी तरफ से एक बयान में कहा कि उस समय वह कुछ नहीं कर सकते थे, क्योंकि मामला उनके हाथ में बिल्कुल भी नहीं था।
मेरे लिए काफी कठिन समय था
हार्दिक पांड्या ने इस पूरे मामले को लेकर अब अपना बयान देते हुए कहा कि, हम एक क्रिकेट खिलाड़ी होने के नाते यह नहीं समझ पा रहेे थे, कि आगे क्या होने वाला है, क्योंकि गेंद हमारे पाले में थी, ही नहीं वह किसी और के पास थी, जिस कारण हमें इंतजार करना था, कि आगे क्या होने वाला है।
लेकिन इसके बाद दोनों ही खिलाड़ियों के उपर लगे बैन को हटा दिया गया जिसके बाद न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचो की वनडे सीरीज़ के बीच में उन्हें शामिल किया गया। हार्दिक ने आईपीएल में मुम्बई इंडियंस के लिए जहां 12 वें सीज़न में विजेता बनाने में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाई तो वहीं आईसीसी वनडे विश्वकप 2019 में भारतीय टीम के सेमीफाइनल तक पहुंचाने में उनकी भी एक अहम भूमिका थी।
अब उस घटना के बाद से हार्दिक में काफी बदलाव देखने को मिला है, जिसमें इस साल की शुरुआत ही उन्होंने अपने जीवन का सबसे बड़ा कदम उठाते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा स्टैनकोविक के साथ सगाई करके सभी को उसके बारे में जानकारी दी, लेकिन अभी दोनों ने शादी की तारिख को लेकर किसी तरह का ऐलान नहीं किया है।
वहीं हार्दिक की टीम इंडिया में वापसी को लेकर बात करी जाए तो ऐसी उम्मीद जताई जा रही है, कि न्यूज़ीलैंड के दौरे पर होने वाली 5 टी20 मैच की सीरीज़ से वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं, लेकिन उसके पहले वह भारतीय ए टीम के लिए न्यूज़ीलैंड ए टीम के खिलाफ होने वाली 3 मैच की टी20 सीरीज़ में खेलते हुए दिख सकते हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…