Categories: ICC CWC 2019

इंग्लैंड टीम को भी लगा बड़ा झटका यह महत्तवपूर्ण खिलाड़ी अगले 2 मैचो के लिए हुआ बाहर

Jason Roy Ruled Out of World Cup:- इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप में अभी तक हम कुछ टीमों को चोटिल खिलाडियों से जूझते हुए देख चुके हैं, जिसके बाद अब मेजबान इंग्लैंड को भी इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज़ जेशन रॉय अगले 2 मैचो के लिए टीम का हिस्सा नहीं रहने वाले हैं।

मेजबान टीम को अपने अगले 2 मैच अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ खेलने हैं, जिसमें रॉय की जगह पर जेम्स विंसे को जॉनी बेयरस्टो के साथ पारी की शुरूआत करने के लिए भेजा जा सकता है।

image source

जेशन रॉय को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ हुए पिछले मैच के दौरान हैम्सट्रिंग के कारण कुछ तकलीफ में देखा गया जिसके बाद वह बल्लेबाज़ी के लिए मैदान में तो उतरे लेकिन मैच के बाद वह अपनी इस तकलीफ का स्कैन कराने गए और रिपोर्ट के बाद उन्हें अगले 2 मैचो के लिए आराम देने की सलाह दी गयी है।

मोर्गन के बारे में अभी तस्वीर साफ नहीं | Jason Roy Ruled Out of World Cup

एक खबर के अनुसार जेशन रॉय को बायें पैर की हैम्सट्रिंग में खिचांव की समस्या है और वह अगले 2 मैच के लिए बाहर हैं, वहीं इंग्लैंड टीम के कप्तान ओएन मोर्गन को विंडीज़ के खिलाफ मैच में इसी तकलीफ में जूझते हुए देखा गया था, लेकिन उनके बारे में अभी तक कोई खबर नहीं आयी कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले अगले मैच में टीम का हिस्सा रहेंगे या नहीं।

ओएन मोर्गन को टीम मैनेजमैंट अगले मैच में आराम देने का फैसला ले सकता है, ताकि वह टूर्नामेंट के बाकी बचे महत्तवपूर्ण मैचो को लेकर फिट रहें और उनकी जगह पर मोईन अली को टीम में शामिल किया जा सकता है, जो बल्लेबाज़ी और स्पिन गेंदबाज़ी से टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। इंग्लैंड टीम की बैंच स्ट्रैंथ काफी मजबूत है और वह अहम मैचो को लेकर अपने महत्तवपूर्ण खिलाड़ी फिट रखना चाहती है।

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago