Categories: ओलंपिक

भारत की महिला वेटलिफ्टर खिलाड़ी कर्णम मल्लेश्वरी के बारे में जानिए सभी जानकारियां

भारत की पूर्व महिला वेटलिफ्टर खिलाड़ी कर्णम मल्लेश्वरी जो ओलंपिक में एथलीट में पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी थी। साल 2000 में सिडनी में हुए ओलंपिक में कर्णम ने कांस्य पदक जीता था, जिसके बाद उन्हें कई पुरस्कार भी मिले थे, जिनमें राजीव गांधी खेल रत्न और पद्म श्री अवार्ड प्रमुख तौर पर हैं।

शुरूआती जीवन

कर्णम मल्लेश्वरी का जन्म आंध्र प्रदेश के वोसानीपेटा गांव में 1 जून 1975 को हुआ था। कर्णम के माता-पिता की 5 बेटियां हैं, जो सभी वेटलिफ्टिर हैं। कर्णम की मां श्यामला मल्लेश्वरी ने अपनी पांचो बेटियों को वेटलिफ्टिंग की ट्रेनिंग दी जिसमें से 4 इस खेल में आगे बढ़ी, यहां तक की कर्णम ने अपने चचेरे भाई को वेटलिफ्टिंग की ट्रेनिंग करते हुए देखने के बाद उनकी दिलचस्पी इसमें काफी बढ़ी थी। 12 साल की उम्र में कर्णम ने अपनी ट्रेनिंग के लिए स्कूल छोड़ दिया था।

मल्लेश्वरी की मां ने अपनी सभी बेटियों का पूरा समर्थन दिया जिसमें वह लकड़ी के गठ्ठरों को उठाकर अपनी प्रैक्टिस करती थी। जैसा की कर्णम ने अपना स्कूल छोड़ दिया था और वह अधिकतर समय जिम में बिताने लगी थी। जैसा की कर्णम के नाम का मतलब गर्व करना है और वह काफी कड़ी ट्रेनिंग करने लगी जिससे उनके माता पिता को उनके उपर गर्व कर सके।

निजी जीवन

कर्णम ने अपनी साथी प्रोफेशनल वेटलिफ्टर खिलाड़ी राजेश त्यागी से साल 1997 में शादी की जिसके 4 साल के बाद उन्हें 1 बेटा हुआ। कर्णम जिन्होंने इस खेल से संन्यास ले लिया है वह अपने नाम की एक एकेडमी चलाती हैं, जिसमें युवाओं को ट्रेनिंग की जानकारी दी जाती है। कर्णम के पति फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में चीफ जरनल मैनेजर के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में कर्णम अपने परिवार के साथ हरियाणा के यमुना नगर में रहती हैं।

कर्णम मल्लेश्वरी का बेटा शरद चंदर त्यागी भी अपने माता-पिता के कदमों पर चलकर शूटर बनने की ट्रेनिंग ले रहा है, जिससे वह एक दिन देश का नेतृत्व शूटिंग में कर सके। साल 2015 में चंदर ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर राइफल शूटिंग के लिए क्वालीफाई किया था।

प्रोफेशनल जीवन

कर्णम मल्लेश्वरी को अपने माता-पिता से काफी समर्थन मिला। काफी कम उम्र में ही स्कूल छोड़ने के बाद मल्लेश्वरी ने अपनी प्रतिभा से किसी को निराश नहीं किया। वेटलिफ्टिंग में दिलचस्पी होने की वजह से कर्णम के माता-पिता ने उन्हें श्रीकाकुलम के डिस्ट्रिक हेडक्वाटर टाउन में अमी नायडू जिम में ट्रेनिंग के लिए भेज दिया।इसके बाद कर्णम ने इंटर स्टेट और नेशनल लेवल पर वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेना शुरू कर दिया।

जिसमें उन्हें साल 1991 में अंबाला में हुए सीनियर नेशनल गेम्स में 16 साल की उम्र में सिल्वर पदक जीतने में सफलता हासिल हुई लिया, जिसके बाद वह स्पोर्ट्स अथॉरिटी की नजरो में भी आ गयीं। शुरूआती समय में कर्णम को नीलम शेट्टी अपन्ना ने ट्रेनिंग दी थी, लेकिन बाद में मल्लेश्वरी अपनी बहन कृष्णा के साथ दिल्ली स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में ट्रेनिंग करने के लिए चली गयीं।

साल 1990 में मल्लेश्वरी ने जब राष्ट्रीय कैंप को ज्वाइन किया उसके 4 साल के बाद वह 54 किलोग्राम वर्ग में वर्ल्ड चैंपियन विजेता बन चुकी थी। कर्णम को वेटलिफ्टिंग में कई रिकॉर्ड को बनाने वाले बेलारूस के पूर्व खिलाड़ी लियोनिड टारानिको ने ट्रेनिंग दी। मल्लेश्वरी ने वेटलिफ्टिंग में हर टूर्नामेंट में खिताब जीतने के साथ कई रिकॉर्ड्स बनाने का भी काम किया।

साल 1995 में साउथ कोरिया में हुई एशियन चैंपियनशिप में कर्णम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड मेडल को अपने नाम पर किया था। इसी के बाद कर्णम ने साल 2000 के सिडनी ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया था, जब मल्लेश्वरी ओलंपिक में हिस्सा लेने पहुंची थी, तो उससे पहले वह 29 अंतरराष्ट्रीय पदकों को अपने नाम पर कर चुकी थी।

सिडनी ओलंपिक में मल्लेश्वरी ने कुल 240 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक जीतने के साथ अपना नाम इतिहास के पन्नो में दर्ज करवा लिया था। साल 2001 में बेटे के पैदा होने के बाद कर्णम ने वेटलिफ्टिंग इवेंट में हिस्सा लेना कुछ समय के लिए बंद कर दिया था, जिसके बाद वह 2002 के कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाली थी, लेकिन पिता की मृत्यु की वजह से उन्होंने आखिरी समय अपना नाम वापस ले लिया।

मल्लेश्वरी का अगला लक्ष्म साल 2004 के एथेंस ओलंपिक गेम्स था, लेकिन उसमें वह उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सकी, जिसके बाद उन्होंने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया। कर्णम को आंध्र प्रदेश की आयरन लेडी के नाम से भी पहचाना जाता है, वहीं मल्लेश्वरी का सपना है, कि देश से इस खेल में अधिक से अधिक महिला खिलाड़ी भी आगे निकलकर आयें।

निजी जानकारी

  • जन्म – 1 जून 1975
  • उम्र – 44 (साल 2019 तक)
  • जन्म स्थान – अमादलवालसा, आंध्र प्रदेश
  • राशी – जैमिनी
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • होमटाउन – अमादलवालसा, आंध्र प्रदेश
  • निकनेम – आयरन लेडी
  • स्कूल – जेपीपीजी हाई स्कूल, अमादलवालसा
  • प्रोफेशन – वेटलिफ्टिंग
  • इवेंट – वेटलिफ्टिंग 54 किलोग्राम
  • नेटवर्थ – पता नहीं
  • क्वालीफिकेशन – पता नहीं
  • रिलीजन – हिंदू
  • हॉबी – परिवार के साथ समय बिताना

शारीरिक माप

  • लम्बाई – 163 सेंटीमीटर (5 फुट 4 इंच)
  • वजन – 60 किलोग्राम
  • आंखो का रंग – ब्लैक
  • बालों का रंग – ब्लैक

अचीवमेंट

  • साल 1991 में हुई सीनियर नेशनल्स चैंपियनशिप में 52 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर पदक जीता।
  • साल 1993 में मेलबर्न में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में 54 किलोग्राम कैटेगरी में कांस्य पदक जीता।
  • साल 1994 में इंस्ताबुल में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में 54 किलोग्राम कैटेगरी में 2 गोल्ड और एक सिल्वर पदक जीता।
  • साल 1994 में हिरोशिमा में हुए एशियन गेम्स में सिल्वर पदक जीता।
  • साल 1994 में ग्वांजाउ में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में 54 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 1995 में साउथ कोरिया में हुई एशियन चैंपियनशिप में 54 किलोग्राम वर्ग में तीन गोल्ड मेडल जीते।
  • साल 1995 में चाइना में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 1996 में जापान में हुई एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 1997 में हुए एशियन गेम्स में 54 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर पदक जीता।
  • साल 1998 में हुए एशियन गेम्स में 63 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर पदक जीता।
  • साल 1994 में अर्जुन पुरस्कार मिला।
  • साल 1999 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिला।
  • साल 2000 में सिडनी ओलंपिक में कांस्य पदक जीता।
  • साल 1999 में भारत सरकार की तरफ से पद्म श्री पुरस्कार मिला।
  • दिल्ली स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसियेशन ने खेलों में महत्तवपूर्ण योगदान देने के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया।

विवाद

अपने पूरे करियर में इस शानदार वेटलिफ्टर खिलाड़ी ने किसी और चीज पर ध्यान नहीं दिया जिससे जहां वह देश का सम्मान लगातार बढ़ाती चली गयीं वहीं दूसरी तरफ कर्णम मल्लेश्वरी किसी तरह के विवाद से काफी दूर ही देखी गयी।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago