पिछले साल हुए आईसीसी विश्वकप के लिए क्वॉलीफायर मैचो में 2 बार विश्वविजेता बनी विंडीज़ टीम को भी मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वॉलीफायर राउंड से होकर गुज़रना पड़ा था, जिसमें टीम ने फाइनल तक सफर तय किया था और वहां पर उन्हें अफगानिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन ये दोनों ही टीमें पूरे टूर्नामेंट में टॉप पर रहने की वज़ह से विश्वकप के लिए क्वॉलीफाइ कर गयी थी।
लेकिन इसके बाद कैरिबियन टीम में जबदस्त सुधार देखने को मिला और इस साल की शुरूआत में जब टीम ने अपनी घरेलू जमीन पर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ खेली थी, तो उसमें टीम ने 2-2 से बराबरी पर विश्व की नंबर 1 टीम को सीरीज़ में रोका था।
वहीं बात की जाए इस आईपीएल सीज़न की तो उसमें भी विंडीज़ खिलाड़ियों का धमाल देखने को मिला जिसमें केकेआर के लिए खेलने वाले आंद्रे रसल ने पूरे सीज़न में अपने बल्ले से सभी टीमों के गेंदबाज़ो के अंदर एक अलग ही खौफ पैदा कर दिया था, इसके अलावा यूनीवर्स बॉस क्रिस गेल ने भी अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरी थी।
भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच और दिग्गज़ लेग स्पिनर अनिल कुंबले के साथ केविन पीटरसन ने इस विश्वकप में विंडीज़ टीम को लेकर भरोसा जताया है, कि वह बाकी टीमों की तरह कप को अपने नाम पर करने की एक प्रबल दावेदार है और इसका एक उदाहरण पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही मैच में देखने को मिला जिसमें कैरिबियन गेंदबाज़ो ने पाक टीम को 105 पर ढेर कर दिया था।
अनिल कुंबले ने विश्वकप में विंडीज़ टीम को लेकर कहा कि भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया के अलावा वेस्टंइडीज़ की टीम भी सेमीफाइनल में अपनी जगह को बना सकती है। इसके अलावा इस विश्वकप में हाई स्कोरिंग मैच को लेकर कुंबले ने कहा कि, इस विश्वकप में काफी बड़े स्कोर के मैच देखने को मिल सकते है लेकिन कुछ मैच ऐसे भी देखने को मिलेंगे जिसमें अधिक बड़ा स्कोर ना बने लेकिन इंग्लैंड की पिच बल्लेबाज़ो को अधिक उपयोगी है।
इसके अलावा इंग्लैंड टीम की कप्तानी कर चुके केविन पीटरसन ने भी विश्वकप में जिन 4 टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद जताई है, उसमें मेजबान इंग्लैंड, भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा विंडीज़ टीम के पहुंचने की उम्मीद जताई है।
पीटरसन ने इसके पीछे वजह देते हुए कहा कि, जैसे-जैसे यह टूर्नामेंट आगे बढेगा तो हमें हमें बड़े स्कोर देखने को मिल सकते है, जिस कारण विंडीज़ टीम का फार्म भी इस मामले में उनका साथ देते हुए दिख रहा है।
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…