South Africa vs Bangladesh Match Summary – अक्सर बड़े मौकों पर चूकने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम विश्व कप 2019 के शुरुआत में ही चोकर्स साबित हो गयी है। पहले इसे इंग्लैंड टीम ने बड़े अंतर से मात दिया था। दक्षिण अफ्रीकी टीम अपने दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ खेलने उतरी। यहां अफ्रीकी टीम के पास जीत के साथ वापसी का बेहतरीन मौका था। लेकिन टीम बुरी तरह से यहां भी चूक गयी तथा अफ्रीकी टीम बंग्लादेश के हांथो उलटफेर का शिकार हो गयी।
विश्व कप 2019 के 5वें मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फॉफ डू प्लेसिस ने टॉस जीत कर पहले बंग्लादेश को बल्लेबाज़ी करने के लिए आमंत्रित किया। अफ्रीकी टीम आज हाशिम अमला के बिना ही मैदान में उतरी थी। वह पहले मैच में चोटिल हो गए थे। टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने कस फैसला अफ्रीकी टीम ने यह सोच कर लिया था कि बंगलादेश को सस्ते में निपटा देगी। लेकिन मैच शुरू हुआ तो बाज़ी पलट ही गया।
टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने आई बंगलादेश के सामने दक्षिण अफ्रीका के तूफानी तेज़ आक्रमण को रोकने के बड़ी चुनौती थी। बंग्लादेश के बल्लेबाज़ों ने इस चुनौति को बखूबी स्वीकार करते हुए डट कर केवल सामना ही नही किया, बल्कि काफी तेजी से रन भी जोड़े। बिना किसी नुकसान के बंगलादेश ने अपने खाते में 50 रन जोड़ लिए। बंगलादेश को पहला झटका 8.2 ओवर में 60 रन पर लगा। यहां 29 गेंद में 16 रन बना कर तमीम इकबाल आउट हुए।
15 रन बाद ही, 75 के स्कोर पर अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे सौम्य सरकार 30 गेंद में 9 चौके की मदद से 42 की बेहतरीन पारी खेल कर आउट हो गए। यहां अफ्रीकी टीम के लिए थोड़ी उम्मीद जगी। लेकिन फिर बंगलादेश के सब से अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन और मुशफिकुर रहीम ने मोर्चा संभाला। दोनो ने विकेट को तो बचाए ही रखा, साथ ही तेज़ी से रन भी जोड़ते गए।
शाकिब और रहीम ने मिल कर 142 रन की लाजवाब साझेदारी कर बंगलादेश को बिल्कुल बराबरी में ला खड़ा किया। बंगलादेश को तीसरा झटका 217 रन पर शाकिब के रूप में लगा। इन्होंने 84 गेंद में 75 रन की बेहतरीन पारी खेली। इनका विकेट 35.1 ओवर में गया। इसके बाद भी रन गति पर अफ्रीकी गेंदबाज रोक नही लगा पाए। विकेट ज़रूर गए। लेकिन रन भी तेजी से आते गए। सभी को हैरान करते हुए बंगलादेश ने 50 ओवर में 330 का विशाल स्कोर कर दिया। बंगलादेश के लिए शाकिब के 75 रन के अलावा, रहीम बे 78, मिथुन 21, महमुदुल्लाह 46 और मोसद्दक हुसैन ने 26 रन की पारी खेली।
लुंगी एनगीडी, कागिसो रबाडा, क्रिस मॉरिस तथा इमरान ताहिर सरीखे बेहतरीन गेंदबाज़ों की मौजूदगी में लग रहा था कि ये आसानी से बंगलादेश पर शिकंजा कस लेगी। लेकिन पूरे मैच में यह केवल एक भ्रम ही बन कर रह गया। कोई भी गेंदबाज़ खासा प्रभावित नही कर पाया। हालांकि 2 – 2 विकेट फेहलुकवायो, इमरान ताहिर और क्रिस मॉरिस ने ज़रूर हासिल किए। लेकिन यह विकेट तब नही आए जब टीम को ज़रूरत थी।
विश्व कप इतिहास में आज तक किसी भी टीम ने 331 रन लक्ष्य हासिल नही किया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी के बल्लेबाज़ों के लिए मददगार साबित हो रहे विकेट पर, बेहतरीन बल्लेबाज़ों से लैस अफ्रीकी टीम ज़रूर वापसी कर के आज इतिहास रच देगी। लेकिन ऐसा नही हो सका। ऐसा नही रहा कि अफ्रीकी टीम बिल्कुल मैच से शुरू से ही बाहर हो गयी। लेकिन इसकी बल्लेबाज़ी शुरू से वैसी नही रह पाए, जैसा कि 331 के लक्ष्य को पाने के लिए ज़रूरी था।
पारी की शुरुआत करने आए पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले क्विंटन डी कॉक के साथ एडन मार्करम थे। दोनो ने कुल मिला कर अफ्रीकी टीम को एक संभली शुरुआत दिलवाई। पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। यहां डी कॉक रन आउट हो गए। हालांकि इसके बाद भी टीम ने 100 का आंकड़ा 1 विकेट के नुकसान पर ही पार कर लिया। लेकिन 20वें ओवर में में 102 पर टीम को झटका लग गया। अच्छी बल्लेबाज़ी मर रहे मार्करम 45 रन बना कर आउट हो गए।
इसके बाद भी बल्लेबाज़ी करने आए बल्लेबाज़ों को शुरुआत मिलता गया। लेकिन अफ्रीकी टीम के लिए समस्या ये थी कि ज़रूर आस्किंग रेट से रन नही आ रहे थे। न ही इसके बल्लेबाज तेज़ी से रन बना रहे थे। जब तक क्रीज़ पर जेपी डुमिनी थे, उम्मीद बनी हुई थी। लेकिन इनके विकेट से सारी उम्मीद टूट गयी। अफ्रीकी टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खो कर 309 रह ही बना पाई। बंगलादेश ने 21 रन से मैच जीत कर इतिहास रच दिया। अफ्रीकी टीम को ओर से अब से अधिक 62 रन फॉफ डू प्लेसिस ने बनाए।
अफ्रीकी टीम को बंगलादेश ने विश्व कप इतिहास में दूसरी बार हराया है। इस जीत के साथ ही बंगलादेश के लिए विश्व कप में सब से अधिक 4 जीत दर्ज करने वाले मशरफे मुर्तजा इकलौते कप्तान बन गए हैं।
दक्षिण अफ्रीका के मज़बूत बल्लेबाज़ी क्रम के आगे यह लक्ष्य संभव दिख रहा था। लेकिन बंगलादेश के गेंदबाजों ने शुरू से ही इनके बल्लेबाज़ों पर लगाम लगाए ही रखा। इसके नतीजे लगातार विकेट भी आए। बंगलादेश के सबसे सफल गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान रहे। इन्होंने 3 विकेट लिए। 2 विकेट मोहम्मद शफीउद्दीन तथा 1 – 1 विकेट मेहदी हसन तथा शाकिब को मिला।
Also Check :
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…