Categories: CricketICC CWC 2019

CWC 2019 – क्या दक्षिण अफ्रीका अपनी पिछली गलतियों को भुलाकर बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज कर पायेगी।

South Africa vs Bangladesh Match Preview:- इंग्लैंड एंड वेल्स में होने इस समय चल रहे आईसीसी वनडे विश्वकप के पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 104 रनों की बड़ी जीत के साथ अपने विश्वकप का आगाज़ किया था, जिसके बाद अफ्रीका टीम को इस विश्वकप में अपना दूसरा मैच बांग्लादेश के खिलाफ रविवार को ओवल के मैदान में खेलना है।

Image Source

पहले मैच में हार मिलने के बाद अफ्रीका टीम के कप्तान फैफ डूप्लेसी ने बयान देते हुए कहा था, कि हमारी टीम को इंग्लैंड ने इस मैच में पूरी तरह से बाहर कर दिया था, लेकिन हमें इससे सबक सीखकर आगे बढ़ना होगा।

हासिम अमला को भी पहले मैच में बल्लेबाज़ी के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद वह रिटायर हर्ट हो गए थे, लेकिन अमला बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट घोषित कर दिए गए हैं।

वहीं बांग्लादेश की नज़र अपने पहले मैच में जीत दर्ज करने पर होगी क्योंकि टीम ने विश्वकप को लेकर काफी तैयारी की है लेकिन उनको अपने दूसरे अभ्यास मैच में भारतीय टीम के हाथे एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।

बांग्लादेश टीम के कप्तान मशरफे मुर्तज़ा और ओपनिंग बल्लेबाज़ तमीम इकबाल के उपर काफी बड़ी जिम्मेदारी रहेगी क्योंकि इन्हीं दोनों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा कि बांग्ला टीम इस विश्वकप में कहां तक सफर तय करने वाली है।

मानसिक दबाव बनाने की कोशिश

South Africa vs Bangladesh Match Preview:- जहां इस मैच को लेकर अफ्रीका टीम के कप्तान डूप्लेसी ने कहा कि, इंग्लैंड ने पहले मैच में हमें खेल के सभी विभागो में पीछे छोड़ा था और उन्होंने यह दिखाया कि आखिर क्यों वह इस विश्वकप को जीतने की प्रबल दावेदारो में से एक टीम है, लेकिन दूसरा मैच हमारे लिए बिल्कुल एक नया मैच होगा और हम इसमें पिछली गलतियों को भुलाते हुए उतरना होगा।

image source

बांग्लादेश के लिए लिटन दास ने अपनी टीम के विश्वकप के पहले मैच को लेकर कहा कि, हम यह सोचकर खेलने नहीं उतर रहे हैं, कि यह हमारा पहला मैच होगा क्योंकि हम सिर्फ जीत के बारे में सोच रहे हैं और हम उसी मानसिकता के साथ खेलने उतरने वाले है।

इस मैच को लेकर दोनों ही टीमों की ये हो सकती है संभावित अंतिम एकादशः

दक्षिण अफ्रीका

हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडिन मार्करम, फैफ डूप्लेसी, रीज़ा वैन डरडुसे, जेपी ड्यूमनि, एंडिले फेक्लूवायो, डेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगीडी, इमरान ताहिर।

image source

बांग्लादेश

image source

तमीम इकबाल, लिटन दास, सौम्य सरकार, मुशफिकर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, शब्बीर रहमान, मशरफे मुर्तजा (कप्तान), मुस्ताफिजुर रहमान, रूबेल हुसैन, मोस्दक हुसैन, मेहदी हसन।

धन्यवाद !

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago